शातिर बहू ने 80 साल की अपनी सास को मौत के घाट उतारकर उसकी लाश घर में ही ठिकाने लगा दी। फिर गुमशुदगी का खेल रचा और पुलिस के साथ घूमती रही। मगर उसका ये राज सीसीटीवी कैमरे ने खोल दिया। आइए जानते हैं इस वारदात की पूरी कहानी-
विज्ञापन
2 of 8
मामला हिमाचल के नैनादेवी का है। आरोपी महिला कमलजीत कौर की 10 साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के पति की 3 महीने पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। घर पर अब महिला, उसके बच्चे और उसकी सास ही बचे थे। आए दिन इसकी जमीन को लेकर सास के साथ लड़ाई होती थी।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को लड़ाई ज्यादा बढ़ गई और महिला ने अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए उसका गला दबा दिया।मारने के बाद उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। किसी को पता न चले, इसके लिए घर के एक कमरे में 4 फीट गहरा गड्ढा खोद डाला और लाश इसमें दफना दी।
4 of 8
उधर, मृतक महिला की बेटी ने जब मां को फोन किया तो उससे बात नहीं हो पाई। आरोपी भाभी से बात की तो उसने बताया कि सास कहीं गायब हो गई है। पुलिस के पास मामला पहुंचा और पुलिस गुमशुदा महिला की तलाश में जुट गई। कई दिन तक ये खेल चलता रहा।
विज्ञापन
5 of 8
बताया जा रहा है कि पूछताछ में मृतका की बेटी ने अपनी भाभी पर ही शक जताया। मगर पुलिस के पास आरोपी महिला के खिलाफ कोई सबूत नहीं था। शातिर महिला इस केस को गुमशुदगी का केस बनाकर पुलिस के साथ घूमती रही। तभी पुलिस की नजर आरोपी महिला के घर के बाहर स्थित गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी पर गई।
विज्ञापन
6 of 8
बस यहीं से महिला की पोल खुल गई। इस सीसीटीवी में महिला के घर के बाहर का पूरा वीडियो कैद था। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने पाया कि 11 फरवरी से लेकर अब तक बुजुर्ग महिला घर से बाहर निकली ही नहीं थी। ऐसे में उसके बाहर लापता होने का सवाल ही नहीं उठता। साथ ही आरोपी महिला किसी के साथ बार बार मोटरसाइकिल पर जाते भी दिखी।
विज्ञापन
7 of 8
पुलिस का शक गहरा गया और आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की। आरोपी महिला ने गुनाह कबूल लिया। फिर खुलासा किया कि कैसे सास को मारकर उसे घर में दफना दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और निशानदेही पर कमरे की खुदाई की।
इसमें से बुजुर्ग महिला का शव बरामद हो गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में किसी शख्स के शामिल होने पर भी संदेह जताया जा रहा है। डीएसपी बलदेव शर्मा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव दफनाने में किसी ने मदद की है तो उसका भी पता लगाया जाएगा।