हिमाचल के युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुल गए हैं। आईटीआई मंडी के कैंपस में हिमाचल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू लेने आ रही है। 9 अक्तूबर को शुक्रवार सुबह दस बजे इंटरव्यू शुरू होंगे। इसमें सीओई एसी एंड रेफ्रिजेशन के 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। युवा इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में उत्तीर्ण हों। कंपनी में चयनित युवाओं को 6859 रुपये मासिक वेतन, पीएफ, ईएसआई तथा बोनस के साथ सीएल, एसएल और ईएल की सुविधा मिलेगी। प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आईटीआई मंडी में पहली बार सीओई एसी एंड रेफ्रिजेशन के युवाओं के लिए रोजगार मेला लगने जा रहा है।