फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल के मंडी जिले के पड्डल ग्राउंड में सेना की खुली भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला के युवाओं के लिए है। पहले दिन ही ग्राउंड टेस्ट में 1600 मीटर दौड़ लगाने में युवाओं का दम फूल गया। सौ-सौ के बैच में युवाओं को दौड़ाया गया फिर भी अधिकतर युवा दौड़ क्वालीफाई नहीं कर पाए। फोटो: जय कुमार
विज्ञापन

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

2 of 9
सेना भर्ती के लिए सुबह चार बजे से युवा पड्डल ग्राउंड पहुंच गए थे। पहले दिन जिला मंडी के सदर, कोटली, चच्योट, बालीचौकी, बल्ह, पधर और थुनाग तहसील के युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। मंगलवार को 4831 पंजीकृत युवाओं में से  4304 ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। 527 युवा भर्ती होने नहीं पहुंचे। क्लर्क पद के लिए 1529 और जीडी पद के लिए 3302 युवाओं ने किस्मत आजमाई।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

3 of 9
ग्राउंड टेस्ट में जिगजैग बैलेंस, छाती की चौड़ाई, भार, पुल अप बीम, लंबी कूद और 1600 मीटर की दौड़ शामिल है। दौड़ में युवाओं को सौ-सौ के बैच में दौड़ाया गया। जिसमें चार से पांच युवा ही दौड़ क्वालीफाई कर पा रहे हैं। शेष युवाओं को दौड़ में ही बाहर होना पड़ रहा है।

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

4 of 9
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला जोन के ब्रिगेडियर तुषार मिश्रा और सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल अमरजीत वासदेव ने बताया कि भारत के नार्थ जोन में पहली बार सेना भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। भविष्य में एक ही भर्ती रैली लगाई जाएगी। टेस्ट पास होने वाले युवाओं के मेडिकल की प्रक्रिया भी साथ में की जा रही है।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

5 of 9
सेना भर्ती के पहले दिन विश्वनाथ ने ग्राउंड टेस्ट में 1600 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड बनाया। विश्वनाथ ने सबसे कम समय 4 मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी की है।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

6 of 9
वहीं 1600 मीटर के लिए पांच मिनट 40 सेकेंड समय रखा गया है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक अमरजीत वासदेव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

7 of 9
उन्होंने बताया कि भर्ती की पारदर्शिता रखने के लिए ग्राउंड टेस्ट की वीडियोग्राफी की जा रही है। भर्ती के संचालन के लिए सेना मुख्यालय की तरफ से 20 सेना अधिकारी और 120 जवान तैनात किए गए हैं। पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा रैली का शुभारंभ करते हुए।

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

8 of 9
अपनी बारी का इंतजार करते युवा।
विज्ञापन

सेना भर्ती: 1600 मीटर दौड़ लगाने में फूल गई सांसें

9 of 9
बुधवार को भी भर्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें