हिमाचल के ऊना जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां बारातियों से भरी बस 125 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए। सभी फोटो: ऊना ब्यूरो
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
2 of 12
बंगाणा के गांव अरलू में बारात लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर 125 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। 15 बारात जख्मी हो गए हैं। आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
3 of 12
हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान 29 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गालियां जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बंगाणा पुलिस के कार्यकारी प्रभारी अजीत सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
4 of 12
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक निजी बस बारात लेकर अरलू के करोड गांव आई हुई थी। सारी रस्में होने के बाद बारात सुबह चमयाड़ी के लिए वापस हुई। बस में करीब 20 लोग सवार थे। कुछ ही दूरी पर बस हादसे का शिकार हो गई और यह खाई में लुढ़क गई। हादसे में 15 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
5 of 12
आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे। बस की छत पर पांच लोग सफर कर रहे थे, जिन्होंने छत से कूद कर अपनी जान बचाई। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर निजी वाहनों में सीएचसी बंगाणा में लाया गया।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
6 of 12
डॉक्टर वीना अरोड़ा ने उपचार देने के आठ को ऊना रेफर कर दिया है। स्थानीय विधायक वीरेंद्र कंवर, एसडीएम मनोहर लाल यादव, आरटीओ ओंकार सिंह, स्थानीय प्रधान चंद्र कुमार, उपप्रधान मेहर चंद सुखिया तथा युवा कांग्रेस नेता राजेंद्र मलांगड ने सीएचसी बंगाणा में जाकर घायलों का हाल जाना। उधर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
7 of 12
अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
8 of 12
बस 125 फीट खाई में गिरी। कई तो बुरी तरह से लहुलूहान हुए।
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
9 of 12
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।
दिल दहला देंगी बस हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें
10 of 12
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाते पुलिस कर्मी।