फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी जा रही प्राइवेट बस खाई में गिरी, एक की मौत, 28 घायल

Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
विज्ञापन
1 of 6
धर्मशाला से डलहौजी जा रही थुलेल वैली की बस मंगलवार को सिहुंता के पातका में हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 28 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान विक्रम सिंह निवासी गांव मैहली पंचायत टुंडी के रूप में हुई है। विक्रम सिंह बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर तैनात थे और सुबह टुंडी से ककीरा के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला से डलहौजी जा रही थुलेल वैली की बस मंगलवार को सिहुंता के पातका में हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 28 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान विक्रम सिंह निवासी गांव मैहली पंचायत टुंडी के रूप में हुई है। विक्रम सिंह बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर तैनात थे और सुबह टुंडी से ककीरा के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
बस में 44 यात्री सवार थे जिनमें से ज्यादा ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी थे। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पातका से लाहड़ू की तरफ बढ़ते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस के आसपास लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों को खाई से निकालना शुरू कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
बस में 44 यात्री सवार थे जिनमें से ज्यादा ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी थे। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पातका से लाहड़ू की तरफ बढ़ते ही चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस के आसपास लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों को खाई से निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
एंबुलेंस की मदद घटनास्थल पर करीब आधे घंटे बाद नौ बजे पहुंची और उसके बाद सभी घायलों को पीएचसी समोट लाया गया। यहां घायलों की संख्या बढ़ने से बैड कम पड़ गए। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार पीएचसी के प्रांगण में ही शुरू कर दिया। मदद के लिए आसपास के सरकारी व निजी क्लीनिकों से चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस की मदद घटनास्थल पर करीब आधे घंटे बाद नौ बजे पहुंची और उसके बाद सभी घायलों को पीएचसी समोट लाया गया। यहां घायलों की संख्या बढ़ने से बैड कम पड़ गए। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार पीएचसी के प्रांगण में ही शुरू कर दिया। मदद के लिए आसपास के सरकारी व निजी क्लीनिकों से चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए।

4 of 6
विक्रम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, एसडीएम अमित मेहरा ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को पांच-पांच हजार रुपये जबकि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। - फोटो : अमर उजाला
विक्रम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, एसडीएम अमित मेहरा ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को पांच-पांच हजार रुपये जबकि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

5 of 6
उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि चालक सरदारी लाल के खिलाफ भादंसं की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चालक को टांडा रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है हालत में सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि चालक सरदारी लाल के खिलाफ भादंसं की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चालक को टांडा रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है हालत में सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बस हादसे की शुरूआत जांच में बस में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। पुलिस को जांच के दौरान सड़क पर स्टेरिंग पिन बरामद हुई है। स्टेरिंग के ठीक नीचे इस पिन की वजह से ही स्टेरिंग पर नियंत्रण रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिन के निकल जाने के बाद बस में आई तकनीकी खामी से हादसा हुआ है। हालांकि इस संबंध में चालक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे की शुरूआत जांच में बस में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। पुलिस को जांच के दौरान सड़क पर स्टेरिंग पिन बरामद हुई है। स्टेरिंग के ठीक नीचे इस पिन की वजह से ही स्टेरिंग पर नियंत्रण रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिन के निकल जाने के बाद बस में आई तकनीकी खामी से हादसा हुआ है। हालांकि इस संबंध में चालक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें