बारिश की फुहारों ने दिलाई गर्मी से राहत, ओलावृष्टि की चेतावनी
Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
आखिरकार बारिश की फुहारें लोगों के लिए राहत लेकर आईं। शिमला समेत कई इलाकों में हुई बारिश ने झुलसा रही गर्मी से राहत दी है। शिमला में मौसम सुहाना हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला

2 of 8
शिमला में दोपहर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश हुई। सोमवार को यहां पारा 28 डिग्री से उपर चला गया था मगर अब बारिश होने से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला में दोपहर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश हुई। सोमवार को यहां पारा 28 डिग्री से उपर चला गया था मगर मंगलवार को हिमाचल के पारे में दो से सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
3 of 8
राजधानी में तेज हवाओं के साथ काफी देर तक बारिश की फुहारें जारी रहीं। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि की भी खबर है। स्कूली बच्चों के साथ बाकी लोगों ने गर्मी से राहत ली। हल्की बारिश के बाद यहां का मौसम सुहावना बन गया है।

4 of 8
बारिश के चलते शिमला के आसपास के जंगलों में लगी आग फिलहाल बुझ गई है। तारादेवी के अलावा बाकी जगहों पर लगी आग पर बारिश के कारण काबू पाने में आसानी हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते शिमला के आसपास के जंगलों में लगी आग फिलहाल बुझ गई है। तारादेवी के अलावा बाकी जगहों पर लगी आग पर बारिश के कारण काबू पाने में आसानी हुई है। शिमला का अधिकतम पारा 24, सुंदरनगर का 32.9, धर्मशाला का 29.2, नाहन का 33 और भुंतर का पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
मंडी में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ऊना के चिंतपूर्णी में बारिश की हल्की फुहारों ने गर्मी से राहत दी। पिछले तीन दिन से ऊना का तापमान 42 डिग्री से अधिक बना हुआ था मगर अब गर्मी से राहत मिली है। यहां बंगाणा में रामगढ़ धार के जंगल पिछले तीन दिन से सुलग रहे हैं।

6 of 8
कुल्लू मनाली में भी बारिश के चलते मौसम सुहावना बन गया है। यहां दोपहर बाद हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, रोहतांग दर्रा में बारिश के साथ हल्का हिमपात हुआ है।

7 of 8
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बुधवार से शनिवार तक मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं। पूरे प्रदेश में चार दिन मौसम खराब बना रहेगा। विभाग ने बुधवार और वीरवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।