फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

विज्ञापन
1 of 10
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित महल शांतिकुंज में चोरी होने से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चोर यहां से करीब तीन किलो चांदी का सामान आराम से चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इनपुट: मोहन मेहता, सराहन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

2 of 10
मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर थे, लिहाजा उनके गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले ज्यादातर पुलिस अफसर छुट्टियां मना रहे थे। अब जब मुख्यमंत्री का घर ही चोरों से सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की बिसात ही क्या। एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू और एएसपी ग्रामीण संदीप धवल शिमला से दोपहर बाद वारदात स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

3 of 10
चोरों ने महल के कॉमन दरवाजे का ताला लोहे की रॉड से तोड़ कर चोरी की है। चोरों ने दशहरा उत्सव का फायदा उठाकर की चोरी की। माना जा रहा है कि महल में चोरी करने वालों को पहले से ही पता था कि परिसर में सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं हैं। इन चोरों को यह भी मालूम था कि किन कमरों में कीमती सामान है। चोर मां भीमाकाली का चांदी का मोमेंटो, चार चांदी के गमले, दो चांदी के चौंरी और मुख्यमंत्री के कमरे में रखा चांदी जड़ित टेबल लैंप ले उड़े हैं।

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

4 of 10
चोरों ने मंदिर के समीप हनुमान मंदिर में रह रहे बाबा के दरवाजे को बंद कर दूसरे कमरे में भी तलाशी ली। महल के प्रबंधक प्रेम राज महल से बाहर थे। सबसे पहले प्रबंधक को ही सूचना दी गई कि कोई चौकीदारों को बाहर से बंद कर गया है। ये चौकीदार रात साढ़े 12 बजे सोए थे। इसके बाद प्रबंधक और अन्य लोगों ने देखा कि चोर महल के दरवाजे को तोड़कर पूरा महल टटोलकर पुराना कीमती सामान चोरी कर गए हैं।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

5 of 10
प्रबंधक ने इसके बाद पुलिस और मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों को महल में चोरी की सूचना दी। पुलिस ने महल में उस स्थान का मुआयना भी किया, जहां से सामान चोरी हुआ है। सूत्रों के अनुसार महल के पीछे से जाकर चोरों ने उस दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था, जहां वे सो रहे थे।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

6 of 10
बताते हैं कि रामपुर डीएसपी सोमदत्त छुट्टी पर घर हुए थे। डीएसपी को तुरंत ड्यूटी पर बुलाया गया है। तस्वीर में महल में पहुंचे एएसपी संदीप धवल पूछताछ करते हुए।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

7 of 10
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के महल शांतिकुंज में चोरी के बाद प्रदेश की सीमा में तैनात पुलिस को अलर्ट किया गया। परवाणू बैरियर में चौकसी बढ़ाई गई है।

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

8 of 10
सराहन में दशहरे के मेले के कारण वाहनों से लगा जाम। शांतिकुंज में चोरी के बाद यहां भी नाका भी गया गया है।

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

9 of 10
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का महल ही सुरक्षित नहीं तो भला आम जनता कितनी महफूज होगी? मुख्यमंत्री के सराहन स्थित शांतिकुंज महल में चोरी के बाद यह सवाल उठना स्वभाविक है। इस वारदात से खाकी की पोल पूरी तरह खुल गई है। महल के सुरक्षा कर्मियों की किरकिरी तो हुई ही, पुलिस सुरक्षा के दावे भी हवा हो गए हैं। सराहन में पुलिस गश्त की क्या स्थिति है, यह अब किसी से छिपा नहीं। वर्षों पुराने महल के सुरक्षा घेरे में भी कई सुराख रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के पुश्तैनी घर से बेशकीमती सामान चोरी

10 of 10
महल के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिगत परिसर के चारों ओर भले ही कांटेदार तार से घेराबंदी की गई हो पर सुरक्षा में गिनती का निजी स्टाफ है। महल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के रामपुर स्थित पद्म पैलेस में हाल ही में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ माह पहले पद्म पैलेस के ठीक सामने और रामपुर थाना की बगल में भी ऐतिहासिक मंदिर से चोर कीमती सामान उड़ा ले गए थे। आज दिन तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें