बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त प्लान निकाला है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अब फ्री डाटा भी दिया जा रहा है। एक रिचार्ज के अब आपको एक नहीं बल्कि तीन फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बीएसएनएल ने अपने लोकप्रिय प्लान-175 को और अधिक आकर्षक बनाते हुए रियायतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। पोस्ट पेड और प्री पेड दोनों तरह के उपभोक्ता अब प्लान-175 के नए ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
अब आप 175 के रिचार्ज में फ्री कॉलिंग, डाटा और ज्यादा वेलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं। उपभोक्ताओं को पहले प्लान-175 में डाटा का लाभ नहीं मिलता था लेकिन अब 2 जीबी डाटा प्रतिमाह मिलेगा।
4 of 7
ये प्लान पोस्ट पेड के लिए है। इतना ही नहीं प्लान-175 के साथ पोस्ट पेड उपभोक्ता सभी बीएसएनएल मोबाइल और लैंड लाइन नंबरों पर असीमित लोकल और एसटीडी कालिंग कर पाएंगे। आगे देखिए प्रीपेड के लिए क्या ऑफर निकाले हैं-
विज्ञापन
5 of 7
इसी तरह प्रीपेड प्लान-175 की वैद्यता 22 से बढ़ा कर 28 दिन कर दी गई है। बीएसएनएल से बीएसएनएल असीमित कालिंग, अन्य नेटवर्क पर 90 मिनट का टॉकटाइम, एक जीबी डाटा और 50 एसएमएस मुफ्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 150 का एडऑन पैक भी जारी किया गया है जिसमें उपभोक्ताओं को 3जीबी डाटा मिलेगा। 2 जी नेटवर्क का प्रयोग करने वालों के लिए डाटा लिमिट 10 जीबी कर दी गई है।
उधर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद के लिए 2 मई को शाम 3 से 4 बजे तक फेस बुक और ट्विटर पर ‘कहिये मन की बात’ कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। बीएसएनएल के जीएम एससी सिंह उपभोक्ताओं के सवालों का जवाब देंगे।