फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल प्लान, सस्ती होगी हर कॉल

विज्ञापन
1 of 7
बीएसएनएल ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए दो नए स्पेशल प्लान जारी कर दिए हैं। इससे एसटीडी और लोकल कॉल्स पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी। आइए बताते हैं कौन से हैं ये प्लान..
विज्ञापन

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल प्लान, सस्ती होगी हर कॉल

2 of 7
बीएसएनएल ने शनिवार को प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए नया स्पेशल टैरिफ वाउचर जारी किया। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि इस वाउचर से मौजूदा काल दरों में 80 फीसदी तक की कमी आएगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल प्लान, सस्ती होगी हर कॉल

3 of 7
88 रुपये के वाउचर पर 60 दिन की वैधता के साथ प्रति मिनट प्लान में बीएसएनएल पर लोकल और एसटीडी कॉल 10 पैसे प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसे प्रति मिनट होगी।

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल प्लान, सस्ती होगी हर कॉल

4 of 7
इसके अतिरिक्त 42 रुपये के वाउचर पर 21 दिन वैधता के साथ बीएसएनएल पर काल एक पैसा प्रति तीन सेकेंड और अन्य नेटवर्क पर 2 पैसे प्रति तीन सेकेंड रहेगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल प्लान, सस्ती होगी हर कॉल

5 of 7
वहीं, डाटा प्रयोग को लेकर उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के लिए बीएसएनएल ने शनिवार से ‘इच वन टीच वन’ अभियान शुरू किया। इसके तहत बीएसएनएल के दो हजार कर्मचारियों और करीब आठ हजार सेल्स आउटलेट के माध्यम से उपभोक्ताओं को डाटा प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल प्लान, सस्ती होगी हर कॉल

6 of 7

बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने दौरान बताया कि अभियान के दौरान घरों, दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर बीएसएनएल के कर्मचारी लोगों को किफायती डाटा प्रयोग के बारे में शिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं। 25 फीसदी मोबाइल यूजर फोन पर इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को टैरिफ प्लान और मोबाइल की सेटिंग के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल ने निकाले स्पेशल प्लान, सस्ती होगी हर कॉल

7 of 7
एमसी सिंह ने बताया कि सेवाएं दुरुस्त न होने के कारण पहले बीएसएनएल की परिभाषा ‘भाई साहब नहीं लगता’ बन गई थी। लेकिन सुधार के बाद नई परिभाषा ‘बेहतर सेवा नया लक्ष्य’ निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें