फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बाद यहां आई यामी गौतम, इस जगह से है इनका पुराना नाता

Mon, 03 Jul 2017 12:55 PM IST
कपिल शर्मा/अमर उजाला, ज्वालामुखी
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का इस जगह से पुराना नाता है। वह 13 साल बाद यहां आई। उनसे जब पूछा गया तो कहा कि बुलावा आया तो वे आ गईं। हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर खास पहचान बना चुकी हैं। लेकिन हिमाचल में बिताईं बचपन की यादों को आज भी अपने दिल में संजोया हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
रविवार को मां ज्वालाजी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र की नवमी के अनुष्ठान में मां अंजली गौतम के साथ शामिल होने पहुंचीं यामी ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए और पुजारी प्रवीण शास्त्री से पूजा-अर्चना करवाई। यामी ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी लीं। यामी हिमाचल की सादगी की कायल रही हैं। शायद यही वजह है कि चंडीगढ़ में परवरिश होने के बाद भी उनका हिमाचल के साथ खासा लगाव है। यामी के पैतृक घर जयसिंहपुर में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि ज्वालाजी में बचपन की कई यादें हैं। 13 साल बाद मां का बुलावा आया और मैया के दर्शनों के लिए मन हुआ तो आज यहां पहुंच गईं। बॉलीवुड में प्रतिभावान कलाकारों के लिए अपार संभावनाएं हैं। दृढ़ निश्चय से सफलता हासिल कर सकते हैं। 

4 of 6
हिमाचली बालाओं से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। बचपन से अपने निर्देशक पिता मुकेश गौतम को देखती आ रही थी। उन्होंने मार्गदर्शन किया और बॉलीवुड में मौका मिला। उनकी सफलता में माता अंजली, बहन सुरीली व भाई ओजस का भी पूरा साथ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
पहली फिल्म से ही यामी को खूब शौहरत मिली। 20 अप्रैल 2012 को अपनी पहली फिल्म ‘विक्की डोनर’ की सफलता के बाद 7 मार्च 2014 को रिलीज हुई ‘टोटल सियापा’ में भी यामी ने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी। चार दिसंबर 2014 को रिलीज बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
12 फरवरी 2016 को रिलीज सनम रे में पहली बार यामी ने फुकरे फिल्म फेम एक्टर पुलकित सम्राट के साथ काम किया। हाल ही में रितिक रोशन के साथ यामी ने काबिल फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत काफी प्रशंसा हासिल की।  अमिताभ बच्चन के साथ ‘सरकार-तीन’ फिल्म में भी जबरदस्त अभिनय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें