बंदर और डॉगी की देखी है कभी ऐसी यारी, नहीं तो तस्वीरें हैं ग्वाह
Sun, 02 Jul 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
monkey and dog
अमूमन एक दूसरे के दुश्मन माने जाने वाले बंदर और डॉगी की दोस्ती का यहां ऐसा नजारा दिखा कि हर कोई हैरान रह गया।
राजधानी शिमला में जहां लोग बंदरों और कुत्तों से परेशान हैं वहीं माल रोड पर बंदर और डॉगी की दोस्ती ने सबको हैरत में डाल दिया।
शिमला के माल रोड पर बंदर और डॉगी की यारी देखते ही बनी। दोनों काफी देर तक एक दूसरे के साथ खेलते रहे।
monkey and dog
दोनों को देखने के लिए माल रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राजधानी शिमला में ज्यादातर बंदरों और कुत्तों को आपस में लड़ते हुए ही देखा जाता है यह पहली बार कि दोनों की दोस्ती दिखी।