चौंकाने वाली बात है लेकिन पूरी तरह सच है। बॉलीवुड के दबंग खान के लिए अरबी घोड़ा दुबई से मंगवाया गया है। इसके पीछे बड़ी वजह है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
बॉलीवुड के दबंग खान की सवारी के लिए बाकायदा अरबी घोड़ा दुबई से मंगवाया गया है। भीड़ से बचने के लिए सुबह पांच बजे सलमान ने इस साइट को देखकर ओके कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
दरअसल मनाली में टयूबलाइट मूवी की शूटिंग चल रही है। यह मूवी 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बन रही है।
4 of 8
दबंग खान फौजी वर्दी में इसी अरबी घोड़े पर मढ़ी से रोहतांग तक की चढ़ाई भी करेंगे। वहीं, मायानगरी मुंबई के सुल्तान सलमान खान मनाली में बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के पड़ोसी बन गए हैं। होम प्रोडक्शन ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सलमान खान मनाली में ही रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
इस फिल्म के लिए सलमान को सड़क जैसी आधारभूत सुविधा से महरूम एक पुराने गांव का निवासी दिखाने के लिए पहाड़ी पर आर्ट डायरेक्टर की मदद से अस्थाई काष्ठकुणी शैली का मकान तैयार किया जा रहा है। अब इसे संयोग कहें या पूर्व नियोजित योजना का परिणाम कि सलमान का यह घर बॉलीवुड क्वीन कंगना रणावत के मनाली में निर्माणाधीन बंगले के पड़ोस में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
दिलचस्प बात यह है कि कंगना के बगीचे और मकान तक सड़क न होने पर कंगना अपने स्तर पर सड़क बनवा रही हैं, जबकि सलमान खान के लिए बन रहे सेट के लिए उन्हें वाहन के बजाय घोड़े पर आवागमन करते दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
स्थानीय फिल्म समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान की इस फिल्म के लिए निदेशक कबीर खान ने विभिन्न लोकेशन देखकर फिल्म के अधिकतर सीन मनाली में ही शूट करने का मन बनाया है।
बिग बॉस को लाइव ऑन एयर जाने की जल्दबाजी में वरीयता के आधार पर सलमान के सीन शूट किए जा रहे हैं। तस्वीर में मनाली में रहने वाली नांजीन लामो जो अभिनय की दुनिया में पहली बार कदम रख रही है भी सलमान खान की हीरोइन का रोल निभा रही है।