फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asif Basra Suicide News: आसिफ बसरा की इस फिल्म का अमेरिका में बजा था डंका, बेस्ट फीचर फिल्म का मिला था अवॉर्ड

Thu, 12 Nov 2020 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
Asif Basra Commits Suicide: बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा की फिल्म सांझ का अमेरिका में डंका बजा था। वर्ष 2017 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए बोरैगो स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल में सांझ फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा को शुरू हुए 100 वर्ष से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी हिमाचली सिनेमा अभी तक अपनी पहचान नहीं बना पाया था। सांझ फिल्म से पहले एक भी हिमाचली फिल्म बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच पाई थी। हिमाचली भाषा में बनी सांझ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोरी थी।

विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सांझ फिल्म को दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल थे। 16 जनवरी 2017 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए 'बोरैगो स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल' में 'सांझ' फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस फेस्टिवल में दुनिया भर से आई 750 फिल्मों से सांझ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया था।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सांझ फिल्म को कैलिफोर्निया में ही अकोलेड ग्लोबल फिल्म कम्पटीशन में अवार्ड ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया था। 26 जनवरी 2017 को सांझ फिल्म अमेरिका के लुसियाना स्टेट में ‘सिनेमा ऑन द बायू फिल्म फेस्टिवल’ में दर्शकों को दिखाई गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सांझ फिल्म दादी और पोती की कहानी पर आधारित है। दादी हिमाचल के कुल्लू जिले के दूर-दराज के गांव में अकेली रहती है जबकि उसका बेटा, बहू और पोती चंडीगढ़ में रहते हैं। बेटा वहां एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन उनकी खुशनुमा जिंदगी में एक घटना घटने के कारण वो बेटी को गांव में उसकी दादी के पास छोड़ जाते हैं। दादी काफी वक्त से अकेले रहने के कारण थोड़े चिड़चिड़े स्वभाव की हो गई है। जबकि पोती संजू जो पहले कभी गांव में नहीं रही वो अपने आप को अकेला महसूस करती है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दादी और संजू के बीच गांव का एक अनाथ लड़का है जिसकी नादानियां और शैतानियां इन दोनों के रिश्तों को मजबूत करने का काम करती हैं। फिल्म में पिता की भूमिका बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने निभाई थी। मां का किरदार तरणजीत कौर ने निभाया था।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दादी के किरदार में मंडी से रूपेश्वरी शर्मा, फिल्म का संगीत निर्देशन धर्मशाला के रहने वाले गौरव गुलेरिया, और फिल्म में दो गाने मशहूर गायक मोहित चौहान ने गाये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें