फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला-पच्छाद में छाया भगवा, तस्वीरों में देखिए सीएम आवास पर जीत का जश्न

Thu, 24 Oct 2019 03:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। धर्मशाला में विशाल नैहरिया 6758 और पच्छाद में रीना कश्यप 2742 मतों से जीत गई हैं। शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर जमकर जीत का जश्न मनाया गया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जीत लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहितैषी है और राज्य के विकास के लिए हमेशा से प्रयासरत है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने भी उपचुनाव में जीत के लिए सीएम जयराम ठाकुर को बधाई दी। धर्मशाला और पच्छाद में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। पटाखे और आतिशबाजी चलाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता जीत की खुशी में लोगों को लड्डू बांट रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया 23498
आजाद प्रत्याशी राकेश कुमार 16740
कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र करण 8212
आजाद प्रत्याशी निषा कटोच 435
आजाद प्रत्याशी पुनीष शर्मा 2345
आजाद प्रत्याशी डॉ. मनोहर लाल धीमान 887
आजाद प्रत्याशी सुभाष चंद शुक्ला 368

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पच्छाद चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप  22048
कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर  19306
आजाद प्रत्याशी दयाल प्यारी  11651
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत से कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सरकार में होने का फायदा उठाकर जमकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। कांग्रेस को धर्मशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के भीतरघात ने भी नुकसान पहुंचाया जिसकी वजह से भाजपा को जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा जीत कर भी हार गई है क्योंकि दोनों उपचुनावों में भाजपा के विरोध में अधिक मत पड़े हैं जिससे यह सिद्ध होता है कि प्रदेश की जनता भाजपा के विरोध में है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान संगठन के निर्माण पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें