हिमाचल में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए होटल पीटरहॉफ शिमला में बैठक जारी है। वहीं बाहर समर्थकों का हंगामा और नारेबाजी चल रही है।
विज्ञापन
2 of 6
सीएम का नाम तय करने को लेकर बतौर पर्यवेक्षक भेजे गए केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे बैठक में मौजूद हैं। इसके अलावा हिमाचल के भाजपा विधायक और सांसद भी बैठक में चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
एक तरफ बैठक चल रही है वहीं दूसरी तरफ धूमल और जयराम समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकताओं ने कहा कि हिमाचल का मुख्यमंत्री जनता द्वारा चुने हुए विधायकों में से ही तय किया जाना चाहिए।
4 of 6
सूत्रों के मुताबिक अब तक बैठक में किसी के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाई है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है। पर्यवेक्षक केवल विधायकों से उनकी सहमति और राय जानने के लिए आए हैं। अंतिम निर्णय बोर्ड का होगा।
विज्ञापन
5 of 6
वरिष्ठ भाजपा नेता व कांगड़ा से सांसद शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक आए हैं। किसी एक आदमी के लिए नारेबाजी करना सरासर गलत है।