उत्पाती बंदर ने इस शख्स का किया वो हाल, खुद ही देख लीजिए तस्वीरें
Wed, 20 Dec 2017 09:38 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
राजधानी में उत्पाती बंदरों से लोग परेशान हैं। यहां बंदरों की तादाद भी काफी ज्यादा है। सरकार भी अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर पाई है।
आए दिन बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
ताजा मामला शिमला के शिल्ली चौक का है। यहां एक उत्पाती बंदर ने राह से गुजर रहे शख्स का चश्मा छीन लिया।
देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देखकर बंदर और उत्पाती हो गया और इधर उधर कूदने लगा।
इस शख्स ने बंदर से चश्मा वापस लेने की पूरी कोशिश की। बंदर कभी इधर भागे कभी उधर। बाद में बंदर चश्मा लेकर भाग गया। इस शख्स ने पीछा किया लेकिन मायूसी के सिवाय कुछ हाथ नहीं लग पाया।