दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों की अठखेलियां हिमाचल के लोगों को खूब भाती थी। मगर अब बर्ड फ्लू के खौफ से सभी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: खूबसूरत दिखने वाले यह पक्षी 'आफत' बनकर डरा रहे हैं
2 of 7
कांगड़ा के पौंग डैम में विचरण करता बर्ड फ्लू का संभावित वारहैंडडगिज प्रजाति का पक्षी। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते इनसे आजकल लोग खौफजदा है।
विज्ञापन
तस्वीरें: खूबसूरत दिखने वाले यह पक्षी 'आफत' बनकर डरा रहे हैं
3 of 7
बर्ड फ्लू को लेकर जिला कांगड़ा की पौंग झील के किनारे बसे गांवों में खौफ बढ़ गया है। वन्यप्राणी विभाग ने यहां पहले ही हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
तस्वीरें: खूबसूरत दिखने वाले यह पक्षी 'आफत' बनकर डरा रहे हैं
4 of 7
पौंग झील में हर साल सर्दियों के मौसम में हजारों की संख्या में विदेशी परिंदे पहुंचते हैं। वन्य प्राणी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चार माह पहले से 80 हजार के करीब विदेशी पक्षी पौंग में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: खूबसूरत दिखने वाले यह पक्षी 'आफत' बनकर डरा रहे हैं
5 of 7
पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं तो स्थिति खतरनाक हो सकती है। चंडीगढ़ की सुखना झील में बतखों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद यहां अलर्ट जारी किया गया है। प्रवासी पक्षियों के सैंपल लेकर जालंधर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: खूबसूरत दिखने वाले यह पक्षी 'आफत' बनकर डरा रहे हैं
6 of 7
बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के पक्षी वैज्ञानिक एस वालाचंद्रनन की मानें तो चीन और साइबेरिया से आने वाले बार हैडेड गीज नामक प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू वायरस के संवाहक हैं।
तस्वीरें: खूबसूरत दिखने वाले यह पक्षी 'आफत' बनकर डरा रहे हैं
7 of 7
विश्व के 70 प्रतिशत बार हैंडेड गीज प्रजाति के प्रवासी पक्षी अकेली पौंग झील में ही सर्दियों में विचरते हैं। वर्ड फ्लू वायरस एच-5 एन-1 पक्षी की बीठ और मलमूत्र में 60 दिन तक जीवित रहता है। अगर इन पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होती तो यह कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, व पंजाब के होशियारपुर, जालंधर, गुरदासपुर और पठानकोट के इलाकों में कहर बरपा सकता है।