सरकार ने सरकारी क्षेत्र में एक साल में 20 हजार नौकरियां प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। इसमें सर्वाधिक 8000 शिक्षक के पद भरे जाएंगे, जबकि पैरामेडिकल एवं नर्स के 3000, चिकित्सक 300, कनिष्ठ कार्यालय सहायक 1000, पटवारी 400, कांस्टेबल 1400, वन रक्षक 200, कनिष्ठ अभियंता 200, सहायक अभियंता 50, एचआरटीसी में विभिन्न श्रेणियों के 800, बिजली बोर्ड में 800 और अन्य विभागों में 3500 पद भरे जाएंगे।