प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.4, कांगड़ा में 17.1, बिलासपुर में 16.5, हमीरपुर में 16.3, सुंदरनगर में 15.9, नाहन में 15.0, सोलन में 12.0, धर्मशाला में 9.2, शिमला में 9.1, कल्पा में 4.0, डलहौजी में 3.6 और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।