फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ये जलवा ये जलवा, रैंप पर मॉडल्स के फैशन का है ये जलवा

Fri, 07 Oct 2016 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अजय कुमार
वूलमार्क कंपनी व भुट्टिको के तत्वाधान में कुल्लू के भुट्टिको में फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में प्रतिभाशाली डिजाइनर राजेश प्रताप ने भुट्टिको के साथ हाथ मिलाकर मेन्सवीयर और वूमेन्सवीयर कलेक्शन को पेश किया। रैंप पर मॉडल्स ने जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

2 of 7
इस स्पेशल लाइन में भुट्टिको की हैंडलूम यात्रा और समृद्ध धरोहर को दर्शाया गया। वूल इन हैंडलूम शोकेस को वूलमार्क कंपनी ने अपनी ग्रोन इन ऑस्ट्रेलिया, मेड इन इंडिया पहल के तहत समर्थन किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
सहयोग के जरिए भुटिको और हाथ से बुने हुए ऊनी वस्त्रों के विशेषज्ञ एवं डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह भी भारत में ऊनी उद्योग को बढ़ावा देना और मेरिनो वूल की विविधता एवं विभिन्न मौसमों में इसके फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं। 

4 of 7
वूलमार्क कंपनी के समर्थन से भारतीय ऊनी उद्योग के सबसे बड़े समर्थक भुटिको का उद्देश्य देश में सुपर लग्जरी मेरिनो वूल की मांग बढ़ाना है। इस कलेक्शन में साफ लाइनों और रंगीन बुनाई का खूबसूरत संयोजन पेश किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
इस खूबसूरत कलेक्शन में राजेश प्रताप के सिग्नेचर स्टाइल यानी न्यूनतम सौंदर्यपरक चीजों के साथ गहन बनावट की झलक दिखती है। खूबसूरत बुनाई और ऊन के बेहतरीन संयोजन ने काफी खूबसूरती के साथ डिजाइनर और भुटिको की विविधता को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
फैशन डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह ने कहा मुझे भारतीय हैंडलूम उद्योग से बेहद लगाव है क्योंकि यह मेरी प्रेरणा का मूल स्रोत है। भुट्टिको के साथ साझेदारी में यह स्पेशल कलेक्शन पेशकर बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भुट्टिको के चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हैंडलूम उद्योग हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह हमारी धरोहर का अभिन्न अंग है। भुट्टिको ऊनी हैंडलूम उद्योग को प्रोत्साहित करना चाहती है। यह आयोजन ग्रोन इन ऑस्ट्रेलिया, मेड इन इंडिया पहल में एक बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें