फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम यूजर्स को बैंकों ने दी राहत, अब बेफ्रिक निकालिए पैसा

Sat, 12 Nov 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
एटीएम से पैसे निकालने वालों की मजबूरी को देखते हुए बैंकों ने उन्हें हल्की राहत दे दी है। बैंकों की ओर से यह छूट 30 दिसंबर तक जारी रहेगी। आइए जानते हैं बैंकों ने क्या क्या प्रावधान किए हैं-
विज्ञापन

2 of 6
शिमला समेत देश भर के एटीएम से पैसा निकालने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। इससे एकाएक एटीएम खाली हो रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर तो एटीएम आउट ऑफ ऑर्डर चल रहे हैं। इसी परेशानी को देखते हुए बैंकों ने कुछ पुख्ता कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बैंकों ने 30 दिसंबर तक एटीएम से अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन फ्री कर दी है। पहले इसकी लिमिट 5 होती है। इसका मतलब ये है कि आप जितनी भी ट्रांजेक्‍शन कर लीजिए आपके पैसे नहीं कटेंगे।

4 of 6
बैंकों का कहना है कि शनिवार से तकरीबन सभी एटीएम में पैसों की निकासी की जा सकेगी। सभी एटीएम को चालू अवस्‍था में लाया जाएगा। इसके लिए इनमें पैसों की सप्लाई की जा चुकी है। कई एटीएम में नए नोटों की भी सप्लाई की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
19 नवंबर के बाद 2 हजार रुपये कैश विदड्राल की लिमिट बढ़ाकर 4 हजार रुपये कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यह दावे तो ठीक हैं लेकिन जमीनी हकीकत में ज्यादातर एटीएम में सुबह 10 बजे तक ही सारा कैश खत्म हो रहा है। इनमें तुरंत सप्लाई का अभी कोई प्रावधान नहीं है। लोगों को अगले दिन तक पैसे निकालने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बैंकों को इस ओर भी ध्‍यान देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें