हिमाचल में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों में दूसरे दिन भी मारामारी जारी है। कई बैंकों में कैश खत्म हो गया है। मंडी जिले में कई बैंकों में दोपहर तक ही कई बैंकों में कैश खत्म हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
नाहन के कई एटीएम में भी कैश न पहुंचने की सूचना है। लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
प्रदेश के अन्य बैंकों में भी सुबह से ही लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। कई बैंकों में तो वीरवार की तुलना में ज्यादा भीड़ उमड़ आई है।
4 of 8
वहीं, बैंक कर्मचारी अब ज्यादा मुस्तैद नजर आ रहे हैं। कैश बदलने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
वहीं, प्रदेश के सभी जिलों में एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई है। दो दिन के बाद खुले एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोग कतारों में भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
शहर के बीचोंबीच स्थित एटीएम में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। वहीं, उपनगरों में स्थित एटीएम में ज्यादा भीड़ नहीं है।