फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक में सो रहे सेना के हवलदार, नायक को गोलियों से भून खुद भी की खुदकुशी

Tue, 18 Sep 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 4
आर्मी कैंट एरिया टीहरा लाइन में एक सिपाही ने अपने दो साथियों को गोली मार कर खुद भी आत्महत्या कर ली। तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ही जवान 18 सिख रेजीमेंट में तैनात थे। इस दौरान कुल नौ फायर हुए, जिनमें से तीन गोलियां हवलदार और चार गोलियां नायक हवलदार को लगीं। इसके अलावा एक गोली सिपाही ने खुद को मारी, जबकि एक गोली हवा में चली।
विज्ञापन

2 of 4
जानकारी के अनुसार रविवार मध्य रात्रि करीब सवा दो बजे टीहरा लाइन मैक्लोडगंज में बैरक में सो रहे आर्मी जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलीं। यह गोलियां सिपाही जसवीर सिंह (21) पुत्र निर्भय सिंह गांव राजगढ़ पोस्ट आफिस घनोला तहसील और जिला बरनाला (पंजाब) ने चलाईं। सिपाही जसवीर सिंह ने अपनी और अपने एक अन्य साथी की बंदूक से बैरक में सोए हुए जवानों पर कुल नौ गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोलियां हवलदार हरदीप सिंह (43) पुत्र चंचल सिंह वीपीओ मरहाना तहसील और जिला तरनतारन (पंजाब), जबकि चार गोलियां नायक हरपाल सिंह (35) पुत्र तरसेम सिंह गांव थूंडी पोस्ट आफिस दरंगला तहसील एवं जिला गुरदासपुर (पंजाब) को लगीं।
विज्ञापन

3 of 4
साथी सैन्य कर्मियों पर गोलियां दागने के बाद सिपाही ने एक गोली खाली चलाकर खुद को भी गोली मार दी। उसकी बंदूक की मैग्जीन में और भी गोलियां थीं। पुलिस के अनुसार सिपाही की चलाई गई गोलियों में हवलदार हरदीप सिंह को दाहिनी आंख और नायक हरपाल सिंह को गर्दन में गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह ने बताया कि मैक्लोडगंज पुलिस को सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि आर्मी कैंट एरिया टीहरा लाइन में गोलियां चली हैं। इस पर मैक्लोडगंज पुलिस घटना स्थल पर रवाना हुई और मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिपाही जसवीर सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा भेजा गया है। आर्मी कैंट एरिया टीहरा लाइन में हुए गोलीकांड की फोरेंसिक टीम धर्मशाला ने भी जांच की। इस टीम में वैज्ञानिक आफिसर अजय सहगल और वैज्ञानिक सहायक रजत चौधरी शामिल थे। उन्होंने भी मौके पर जाकर चलाई गई गोलियों के खोल सहित अन्य सैंपल एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें