उपमंडल पांवटा की एक पंचायत में एक नाबालिग लड़के और उसके मामा को युवती से छेड़छाड़ पर कुछ ग्रामीणों ने मुर्गा बनाकर पहले चप्पलों से पीटा और बाद में मुंह पर कालिख पोत थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
हालांकि, मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पंचायत में यूपी निवासी मामा और स्थानीय निवासी भांजे ने एक युवती से कथित छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
3 of 5
भांजा नाबालिग बताया जा रहा है। इसका पता स्थानीय ग्रामीणों को चला। इसके बाद दोनों को पंचायत की बैठक में बुलाया गया। पहले दोनों की जमकर क्लास लगी। इसके बाद एक बुजुर्ग ने चप्पलों से दोनों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने भी दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद मुर्गा बनाया गया।
4 of 5
इतना ही नहीं, दोनों के मुंह भी काले किए गए। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण कह रहे हैं कि फिर ऐसी हरकत की तो अगली बार गधे के ऊपर बैठाया जाएगा। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित पंचायत की प्रधान ने कहा कि तबीयत खराब होने पर वे रविवार को बैठक में नहीं जा सकीं। बताया जा रहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक में इन युवकों ने माफी मांग ली थी। परिजनों ने खुद दोनों की पिटाई भी की थी। सूचना मिली कि कुछ लोगों ने बैठक के बाद दोनों के मुंह काले कर वीडियो वायरल कर दी है। पंचायत प्रधान ने कुछ ग्रामीणों की ओर से खुद ही सजा देने और वीडियो वायरल करने को शर्मनाक हरकत बताया है।