फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की हसीन वादियों के कायल हुए बिग बी, मुंबई लौटने से पहले ग्रामीणों से इस विषय पर की चर्चा

Wed, 04 Dec 2019 06:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली/नग्गर
विज्ञापन
1 of 6
स्थानीय लोगों के साथ बिग बी - फोटो : अमर उजाला
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शूटिंग निपटाने के बाद मनाली से लौट गए। बिग बी बुधवार शाम को पांच बजकर 55 मिनट पर मनाली से मंडी के लिए रवाना हुए। रात को अमिताभ बच्चन मंडी के एक होटल में रुकेंगे, जबकि गुरुवार सुबह सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। यहां से फ्लाइट लेकर मुंबई जाएंगे। वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर अभी मनाली में ही हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट पहले ही मुंबई लौट चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
स्थानीय महिला प्रशंसक के साथ बिग बी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में बॉलीवुड फिल्म के अधिकतर सीन शूट कर लिए गए हैं। अमिताभ बच्चन मनाली की हसीन वादियों के कायल हो गए। स्थानीय लोगों के साथ भी उन्होंने खासा लगाव दिखाया।
विज्ञापन

3 of 6
मनाली में बिग बी - फोटो : अमर उजाला
वह हिमाचल सरकार से मिली सिक्योरिटी के बावजूद ग्रामीणों से बेरोकटोक मिले। शूटिंग से फुर्सत मिलते ही वे आसपास के ग्रामीणों के भूकंपरोधी काष्ठकुणी शैली में निर्मित मकानों को देखते थे और उनसे पूछताछ करते थे।

4 of 6
मनाली में बिग बी - फोटो : अमर उजाला
मुंबई लौटने से पहले वह किसी को नाराज नहीं करना चाहते। लिहाजा, वह घाटी के लोगों से मिल रहे थे। ग्रामीण भी अमिताभ के सादेपन और मिलनसार व्यवहार की तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन

5 of 6
मनाली में बिग बी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मुंबई रवाना होने से पहले शूटिंग के दौरान बिग बी रणबीर कपूर को टिप्स देते नजर आए। स्थानीय को-आर्डिनेअर अनिल कायस्था ने बताया कि जल्द शूटिंग शेड्यूल पूरा हो जाएगा। फिल्म के अधिकतर अहम दृश्य कैमरे में कैद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बी को सम्मानित करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
कुछ दृश्यों की जरूरत पड़ती तो एक दो-दिन के लिए यूनिट फिर मनाली आ सकती है। उधर, बुधवार को वनमंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्टेट गेस्ट अमिताभ बच्चन से मुलाकात की और उन्हें कुल्लवी टोपी से सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें