फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्राइड ऑफ हिमाचल': डॉ. बोले थैंक्यू अमर उजाला, इस पहल से मिला जोश

Sat, 19 Mar 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला

सार

अमर उजाला के प्राइड ऑफ हिमाचल समारोह में कहा-कलियुग के देवता हैं डॉक्टर शिमला में कार्यक्रम, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदेश भर के 38 चिकित्सक सम्मानित
विज्ञापन
1 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
कौल सिंह ठाकुर हिमाचल के नंबर वन अखबार अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘प्राइड ऑफ हिमाचल’ समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। शिमला स्थित होटल हॉलीडे होम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्होंने प्रदेश के 38 डॉक्टरों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलियुग के देवता डॉक्टर हैं। ऐसे में डॉक्टरों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने सम्मानित किए गए डॉक्टरों को बधाई देने के साथ अन्य चिकित्सकों के काम को भी सराहा। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रतियोगिता की भावना पैदा होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

प्राइड ऑफ हिमाचल

2 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
सभी डॉक्टर और ज्यादा उत्साह से काम करें। स्वास्थ्य मंत्री ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य में जारी रखने को कहा। अमर उजाला ने शनिवार को प्राइड ऑफ हिमाचल समारोह में प्रदेश के ऐसे डॉक्टरों को सम्मानित किया, जिनका अपने पेशे के साथ-साथ समाजसेवा में भी विशेष योगदान रहा है। अमर उजाला ने युवा डॉक्टरों को पुरस्कृत कर जहां प्रोत्साहित किया वहीं, सेवानिवृत्त डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया।
विज्ञापन

प्राइड ऑफ हिमाचल

3 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के प्राइड ऑफ हिमाचल कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि उनकी हर सुबह अमर उजाला पढ़ने के साथ होती है। जब वे शिक्षा राज्य मंत्री थे तो केरल को पछाड़ कर हिमाचल को शिक्षा क्षेत्र में देश में नंबर वन बनाया था। अब केरल को दोबारा पछाड़ कर आयुर्वेद और पंचकर्म में भी हिमाचल को अव्वल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने पर अमर उजाला का आभार जताया।

प्राइड ऑफ हिमाचल

4 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रमेश ठाकुर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन डाक्टरों को मिला प्राइड ऑफ हिमाचल सम्मान- आईजीएमसी के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. एचएल कपूर, डिप्टी एमएस आईजीएमसी डॉ. राहुल राव, सर्जरी विभाग से रिटायर्ड डॉ. डीसी मारवाह, प्राइवेट प्रेक्टिशिनियर डॉ. कैलाश नाथ सूद, रिसर्चर डॉ. संजय भारद्वाज, डॉ. रमेश आजाद, मेंबर ऑफ स्टेट एंटीबायोटिक कमेटी डॉ. जोगिंद्र पठानिया, पीएसएम विभाग के डॉ. अनमोल गुप्ता, डेंटल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय महाजन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान चंद।
विज्ञापन

प्राइड ऑफ हिमाचल

5 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कार्तिक स्याल, प्राइवेट प्रेक्टिशिनियर डॉ. सुरेश नंदा, आईएमए आपदा प्रबंधन सेल के सदस्य डॉ. रवि कांत डोगरा, डा. अनुराग सूद, आर्थो विभाग आईजीएमसी से डॉ. राजेश सूद, डा. मनोज चंदेल, आयुर्वेद से डॉ. अनुराग विजय वर्गीय, संयुक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ. अनिल मेहता, होम्योपैथी से डॉ. सुरेंद्र मेहता, पंचकर्म के विशेषज्ञ डॉ. केडी शर्मा, मंडी से डॉ. जय इंद्र पॉल, डॉ. अशोक हांडा, हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संतलाल।
विज्ञापन

प्राइड ऑफ हिमाचल

6 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
इन महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान- डॉ. मोनिका सूद, गायनी विभागाध्यक्ष केएनएच डॉ. संतोष मिन्हास, डॉ. कविता मरडी, डॉ. नीना सबलोक, डॉ. सुषमा कौशल और रिपन से एनेस्थि‌सिया विभाग से डॉ. अंबिका चौहान। ज्यूरी मेंबर- डॉ. संजीव सहगल, डा. राकेश अग्निहोत्री, डॉ. दिनेश सूद, डॉ. अनिल ओहरी, डॉ. गोपाल बेरी। इन्हें मिला अवार्ड ऑफ ऑनर- स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डीएस गुरुंग, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. एसएस कौशल, आईजीएमसी प्रिंसिपल डॉ. केपी चौधरी, डेंटल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरपी लुथरा, नाहन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल जयश्री शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डॉ. रमेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक कमला नेहरू अस्पताल डॉ. एलएस चौधरी, डेंटिस्ट डॉ. सीएम ग्रोवर, डॉ. सुरेश सबलोक।

 
विज्ञापन

प्राइड ऑफ हिमाचल

7 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के प्राइड ऑफ हिमाचल अवार्ड ने शनिवार को डॉक्टरों के चेहरे की चमक को दोगुना कर दिया। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे से ही प्रदेश के कोने-कोने से डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित होने के लिए राजधानी शिमला स्थित होटल ट्रिपल एच में जुटना शुरू हुए। सुबह के समय बारिश भी डॉक्टरों के जोश को कम नहीं कर सकी। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के सभागार में पहुंचते ही डॉक्टरों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अमर उजाला के स्थानीय संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर और यूनिट हेड धीरज रोमन ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का स्वागत किया।

प्राइड ऑफ हिमाचल

8 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
स्वागत समारोह के बाद सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे सम्मानित होने वाले डॉक्टरों के नामों की घोषणा होने लगी तो अन्य डॉक्टरों में भी उत्सुकता बढ़ती गई। सम्मानित होने वाले डॉक्टरों के साथ-साथ सभागार में मौजूद अन्य डॉक्टरों ने भी अपने सहयोगियों को सम्मानित होता देख खुद को गौरवान्वित महसूस किया। डॉक्टरों ने सम्मानित होने वालों की मोबाइल फोन पर फोटो लेने और उन फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी अपलोड किया।

प्राइड ऑफ हिमाचल

9 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने सम्मानित करने के लिए अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से जहां डॉक्टरों का जोश बढ़ा है वहीं जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। अब पहले से अधिक उत्साह से काम किया जाएगा। सम्मान समारोह के दौरान पुराने सहयोगियों से मिलकर भी डॉक्टर गदगद हुए। कहा- अमर उजाला के समारोह के चलते आज बीते कई वर्षों से जिन डॉक्टरों से संपर्क नहीं हो रहा था, वह भी मिल गए।

प्राइड ऑफ हिमाचल

10 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
यूं ही नहीं कहते डॉक्टर को भगवान का रूप- डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप यूं ही नहीं कहते। शनिवार को प्राइड ऑफ हिमाचल समारोह के दौरान कई डॉक्टरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस बात को पुख्ता किया। कमला नेहरू अस्पताल शिमला में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष मिन्हास ने बताया कि वह अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को एक नजर से देखती हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कभी भी मरीजों से भेदभाव नहीं किया है। कई बार आधी रात को भी क्रिटिकल गर्भवती महिलाओं को देखने के लिए अपने घर से अस्पताल पहुंची हैं।

प्राइड ऑफ हिमाचल

11 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक तौर पर गरीब महिलाओं को सरकार से मिल रही हर सुविधा की व्यक्तिगत तौर पर जानकारी देकर उन्हें सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मरीज डॉक्टरों पर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। ऐसे लोगों को बताना जरूरी है कि कोई भी डॉक्टर किसी मरीज का बुरा नहीं चाहता। आईजीएमसी के आर्थोपीडिशयन डॉ. राजेश सूद ने बताया कि उनके पास प्रदेश के कई क्षेत्रों से मरीज इलाज को आते हैं। हर मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज देने को वह प्रयासरत रहते हैं। डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देना तो बहुत बड़ी बात है लेकिन डॉक्टर इंसानियत के हर फर्ज बखूबी निभा रहे हैं।

 
विज्ञापन

प्राइड ऑफ हिमाचल

12 of 12
प्राइड ऑफ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान- प्राइड ऑफ हिमाचल समारोह को सफल बनाने में चंडीगढ़ सिटी सेंटर, निनू मीडिया, जायरा डायमंड, आसमान फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने चंडीगढ़ सिटी सेंटर के भरत अग्रवाल, निनू मीडिया के नरेंद्र, जायरा डायमंड की वीना सचदेवा, आसमान फाउंडेशन के मुनीष पुंडीर और बॉबी सिंह को अवार्ड फॉर सोशल वर्क देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें