फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर और बढ़ा उत्साह, अब छुएंगे स्वर्णिम भविष्य का आसमान

Wed, 07 Aug 2024 03:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को शिमला के पीटरहॉफ के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट में आए मेधावियों और शिमला शहर के स्कूलों के 40 टॉपर्स को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सम्मानित किया। मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के मेधावियों के चेहरों पर अलग ही चमक नजर आई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों पुरस्कृत होकर प्रदेश के होनहार फूले नहीं समाए। किसी ने सीएम से हाथ मिलाया तो किसी ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

सम्मान पाकर मेधावियों का उत्साह और बढ़ गया। स्वर्णिम भविष्य का आसमान छूने को मेधावियों ने उड़ान भर दी है। कार्यक्रम बेशक मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ, लेकिन प्रदेशभर के मेधावी छात्र-छात्राएं राज्य अतिथि गृह पीटरहाॅफ शिमला के दरबार हॉल में सुबह आठ बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। मेधावी सम्मान समारोह की तस्वीरों के लिए हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट(himachalpr.gov.in) पर भी देख सकते हैं।  वेबसाइट में स्नैप विद सीएम सेक्शन में जाकर सभी तस्वीरों को देखा जा सकता है।
यहां क्लिक कर देखें सभी तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
 उनमें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने का भारी उत्साह दिखा। फिर जब बारी-बारी सम्मानित होने का सिलसिला शुरू हुआ तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेधावियों के लिए यह अविस्मरणीय पल बन गए।
विज्ञापन

3 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के चेहरे की चमक उन्हें मिलेे मेडल की चमक से कहीं ज्यादा थी। बच्चों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं था।

4 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो लेकर जहां इन पलों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

5 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
वहीं गौरवान्वित अभिभावकों ने भी इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। 
विज्ञापन

6 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
सम्मान समारोह में प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से विद्यार्थी सम्मानित होने के लिए शिमला पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
 दसवीं के मेधावी बच्चों ने जमा दो में दोबारा टॉप कर अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हिस्सा बनने का प्रण लिया।

8 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
जमा दो पास कर चुके बच्चों ने कार्यक्रम की गरिमा को अपने परिचितों तक पहुंचाने की बात कही।

9 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी एक-एक बच्चे और उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की।

10 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
कौन कहां-कहां से आया है, क्या बनना चाहते हैं, इस बारे में मुख्यमंत्री ने कई बच्चो से पूछा भी।

11 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों के भी टॉप करने पर सीएम बहुत खुश हुए। बच्चों की पीठ थपथपाकर प्रोत्साहित किया।
 
12 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
कई विद्यार्थी अपने अभिभावकों और छोटे भाई-बहनों के साथ आए।

13 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री ने समारोह में अपनी ऐच्छिक निधि से सभी मेधावी विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

14 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की।

15 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर अपना लक्ष्य हासिल कर सकता है। 

16 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हिमाचल प्रदेश का भविष्य है और उन्हें राजनीति में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह गैर राजनीतिक परिवार से आते हैं, लेकिन मन में हमेशा सिर्फ जनसेवा करने की इच्छा थी। 

17 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
 कड़ी मेहनत और चुनौतियों का सामना कर आज वह मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

18 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता, हर लक्ष्य आसान हो जाता है। 

19 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
भविष्य के हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व यह युवा पीढ़ी ही करेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी चीज दूर नहीं हो सकती है। इच्छाशक्ति ही आगे बढ़ाती है। 

20 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
 इसके साथ कर्म करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का मतलब टॉपर होना नहीं होता है।

21 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
समाज में जो बुराई और अच्छाई है, उसके बारे में भी ज्ञान होना जरूरी है। शिक्षा ही वह चीज है, जो आत्मविश्वास देती है।
विज्ञापन

22 of 22
मेधावी छात्र सम्मान समारोह। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आज भविष्य के हिमाचल की नींव रखनी है। सुक्खू ने कहा कि टॉपर आए बच्चे आने वाले समय में डॉक्टर, इंजीनियर और नेता बनेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें