फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Himachal Icon Award: संघर्ष से अलग पहचान बनाने वाली 23 हस्तियों को हिमाचल आइकन सम्मान

Fri, 27 May 2022 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अमर उजाला हिमाचल आइकन कॉफी टेबल बुक का विमोचन करने के बाद 23 हस्तियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यातिथि के साथ सम्मान पाने वाली हस्तियां - फोटो : अमर उजाला
संघर्ष के दम पर हिमाचल प्रदेश में अलग मुकाम हासिल करने वाले और दूसरों के लिए प्रेरणा बनी 23 हस्तियों को अमर उजाला हिमाचल आइकन अभिनंदन समारोह में शुक्रवार को सम्मान दिया गया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अमर उजाला हिमाचल आइकन कॉफी टेबल बुक का विमोचन करने के बाद इन हस्तियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में शिक्षा, ऑटोमोबाइल, कारोबार, होटलियर्स, बागवानी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवा से जुड़ी हस्तियां शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद मंत्री ने शॉल टोपी पहनाकर, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर हिमाचल आइकन को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इनका संघर्ष और मेहनत दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। सभी अपने अपने क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं, सम्मान पाने वाले लोगों ने भी मंत्री से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। मंत्री के साथ सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन

2 of 5
सांस्कृतिक प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला
 इससे पहले धरोहर डांस ग्रुप ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इस मौके पर जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता भी मौजूद रहीं। समारोह में मुख्य प्रायोजक गोयल मोटर्स ने भी अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला हिमाचल आइकन अभिनंदन समारोह - फोटो : अमर उजाला
समारोह में इन्हें मिला सम्मान
अमर उजाला हिमाचल आइकन अभिनंदन समारोह में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ सहज शब्द गोयल को भी सम्मान मिला। कंपनी के सीनियर मैनेजर राकेश ठाकुर ने यह सम्मान हासिल किया। इनके अलावा इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, सोलन के क्लस्टर हेड जगजीत सिंह भामरा, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विजय ठाकुर, रूट कंट्री स्कूल बाघी शिमला के संस्थापक और निदेशक सुनील रोहटा को मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सम्मानित किया।

4 of 5
सम्मानित हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
 सोमप्रकाश एंड ब्रदर्स मॉल रिकांगपियो के एमडी सोम प्रकाश, रिजनल कोचिंग सेंटर धर्मशाला के संस्थापक बीर सिंह मंडयाल, बिलासपुर से समाज सेविका मीरा भोगल, आईआईटीयन क्लासेज हमीरपुर के को-फाउंडर इंजीनियर विजय राणा और सुमित शर्मा, चिराग ज्वैलर्स रोहड़ू के एमडी कृष्ण कोटवी, श्री साईं रेजिडेंश्यिल स्कूल एंड अकादमी श्यामनगर धर्मशाला के संस्थापक राज राणा, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी सोलन के चांसलर डॉ. नंद किशोर गर्ग, सेंट स्टीफन सीनियर सेकंडरी स्कूल चंबा के प्रशासनिक अधिकारी विशाल स्त्रावला, डी एग्जोटिका क्रेस्ट रिजॉर्ट एंड स्पा ठियोग के एमडी दीपांशु गौतम, होटल हॉट स्प्रिंग तत्तापानी के एमडी प्रेमलाल रैना, आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा हमीरपुर के एमडी और प्रिंसिपल चंद्र शेखर शर्मा, को मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सम्मानित हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ऊना की हरोली पंचायत के पूर्व प्रधान सतीश ठाकुर, शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल ज्वालामुखी के चेयरमैन मलकीयत सिंह राणा, एवरेस्ट पब्लिक स्कूल कांगड़ा के संस्थापक एवं एमडी इंजीनियर विशाल शर्मा, भुट्टी वेवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड कुल्लू के वाइस चेयरमैन रोहित ठाकुर और मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, सुपर सेल्स ट्रेडर्स नारकंडा के एमडी एवं कुठारी पंचायत के प्रधान ललित संग्रेल, ड्रीम्स वे अकादमी पालमपुर के एमडी बिरेंद्र कुमार चौधरी, सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल के संस्थापक एवं चेयरमैन रजत चौहान, मोंटसरी कैंब्रिज स्कूल नूरपुर की चेयरपर्सन मेघना महाजन को मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सम्मानित किया। इस मौके पर मंच संचालन एंकर संजय ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें