फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से शिमला जाने की योजना बना रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर

Sun, 09 Jun 2019 10:42 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 6
कालका-शिमला रेल - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे पर लंबे जाम और निचले इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक रेल से शिमला पहुंच रहे हैं। अगर आप भी ट्रेन से शिमला जाने की योजना बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन

2 of 6
कालका-शिमला रेल में खड़े होकर सफर करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक कालका-शिमला रेललाइन पर रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनें पैक हैं। करीब साढ़े पांच घंटे का लंबा सफर यात्री खड़े रहकर तय कर रहे हैं। कालका-शिमला रेल मार्ग पर 7 अप और डाउन रेलगाड़ियां सैलानियों से भरकर आ जा रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
कालका-शिमला रेल में खड़े होकर सफर करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सोलन रेलवे स्टेशन पर कालका से सोलन पहुंची ट्रेन में सभी डिब्बे पूरी तरह भरे होने के बावजूद सैलानी ट्रेन में चढ़ गए। सड़क मार्ग के अलावा ट्रेनों से भी पर्यटक शिमला आ रहे हैं। 

4 of 6
कालका-शिमला एनएच पर जाम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को विकेंड होने से कालका से शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। अधिकतर सैलानी खड़े होकर सफर का लुत्फ उठा रहे हैं। दूसरी ओर, फोरलेन निर्माण के कारण कालका-शिमला एनएच पर लग रहे जाम के डर से भी पर्यटक रेल मार्ग को ही तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कालका-शिमला रेल - फोटो : अमर उजाला
रेल में कालका से शिमला का सफर साढ़े पांच से छह घंटे का है। इन दिनों नेशनल हाइवे पर भी जाम की वजह से इतना ही समय लग रहा है। 1903 में बिछाई गई कालका-शिमला रेललाइन के घुमावदार मोड़ और सुरंगें सैलानियों को खूब रोमांचित करती हैं। हेरिटेज ट्रैक पर कालका से शिमला के बीच 102 सुरंगें और करीब 800 पुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कालका-शिमला रेल - फोटो : अमर उजाला
रेलगाड़ियों में है भारी भीड़ : परमार
स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने बताया कि कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चल रहीं 7 अप और डाउन रेलगाड़ियों में सैलानियों की भारी भीड़ है। मैदानी इलाकों में छुट्टियां होने और एनएच पर जाम की समस्या के चलते सैलानी ट्रेन से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें