सलमान, शाहरुख और आमिर जैसे सुपरस्टारों के बावजूद अक्षय कुमार सिर्फ एक ही शख्स को बॉलीवुड का सुपरस्टार मानते हैं। मनाली पहुंचे अक्षय ने इस सुपरस्टार से जुड़ी कुछ खास बातें बताईं। आइए जानते हैं क्या कहा खिलाड़ी कुमार ने-
विज्ञापन
2 of 8
खिलाड़ी अक्षय कुमार का कहना है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार एक ही हैं। उन्होंने कहा कि जहां बडे़-बडे़ सितारों की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, वहीं 74 वर्ष की उम्र में भी इस अभिनेता ने अकेले अपने दम पर फिल्म को हिट करवा दिया।
विज्ञापन
3 of 8
अक्षय ने कहा कि सुपरस्टार सिर्फ अमिताभ बच्चन ही है जो पिंक जैसी फिल्मों को अपने दम पर सुपर हिट करवाकर सौ करोड़ का बिजनेस करवाने का माद्दा रखते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह क्यों जॉली एलएलबी के लिए तैयार हुए।
4 of 8
जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के सेट पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में सुपर स्टार अक्षय कुमार ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने पिंक फिल्म में उम्दा तरीके से वकील की भूमिका निभाई। इसी से प्रेरित होकर वे जॉली एलएलबी में एक वकील की भूमिका निभाने की हामी भर पाए। उन्होंने सेना पर पूछे सवालों का भी जवाब दिया।
विज्ञापन
5 of 8
सेना को लेकर पूछे गए सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा कि देशवासियों को भारतीय सेना पर भरोसा करना चाहिए तथा सेना का सम्मान करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
6 of 8
अक्षय ने बताया कि वे उड़ी में सेना पर हुए आतंकी हमले से आहत हुए हैं। लिहाजा, उन्होंने उक्त 18 शहीदों के परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता देने की बात भी कही है।
विज्ञापन
7 of 8
अक्षय कुमार वीरवार को पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे। भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर उतरते ही अक्षय का मूड फ्रेश हो गया। उन्होंने एयरपोर्ट पर सेल्फी लेकर इसे तुरंत ट्वीट कर दिया। अपने फैंस को बाकायदा ट्विटर के माध्यम से अपने मनाली होने ही बात भी कही।
खास बात यह है कि अक्षय कुमार चार्टर्ड विमान से उतरकर कार में सवार होकर सीधा सेट पर पहुंचे। मनाली माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में उनके ऊपर रस्सियों के सहारे एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने को लेकर कुछ सीन फिल्माए हैं। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अक्षय करीब एक सप्ताह तक मनाली में फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेंगे।