फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दो महीने बाद हिल्स क्वीन शिमला पहुंचने लगे सैलानी, निहार रहे खूबसूरत वादियां

Mon, 07 Jun 2021 03:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते बीते दो महीनों से सैलानियों की शिमला में आमद बंद होने के बाद इस वीकेंड से फिर सैलानियों ने शिमला में दस्तक देनी शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार से सैलानियों के शिमला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। सोमवार को शिमला के साथ-साथ आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी सैलानियों ने घूमने का आनंद लिया। इसके अलावा कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान सैलानी ऐतिहासिक रिज मैदान पर घुड़सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। गत अप्रैल माह में कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी के बाद शिमला में सैलानियों की आमद बेहद कम हो गई थी। जिसके बाद अधिकतर होटलों ने स्टाफ को छुट्टी भेज दिया था। रखरखाव और साफ सफाई के लिए एक-दो कर्मचारियों के साथ ही होटल चलाए जा रहे थे। हिमाचल में आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और ई-पास बनवाकर ही सैलानियों को प्रवेश की अनुमति है। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद है। ऐसे पर्यटक अपनी गाड़ी या टैक्सी में आ सकते हैं, लेकिन सिर्फ आधी सीटों पर ही बैठने की अनुमति हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद शिमला में सैलानियों की आमद फिर शुरू हो गई है। हालांकि अभी बेहद कम संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।  शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का कहना है कि पिछले तीन दिनों से शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू में छूट के दौरान बाजार में बड़ी संख्या में सैलानियों को घूमते देखा जा सकता है। जाखू रोपवे के प्रबंधक मदन शर्मा का कहना है कि शुक्रवार के बाद से जाखू जाने के लिए रोजाना सैलानी रोप वे का इस्तेमाल कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से अधिकतर सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार्ट रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग के प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार के बाद से यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के सैलानियों की गाड़ियां पहुंचने शुरू हो गई है, हालांकि अभी संख्या काफी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुफरी के गलू स्थित होटल स्टर्लिंग के मैनेजर ऑपरेशन जीआर शर्मा ने बताया कि फिलहाल होटल बंद है लेकिन इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। 14 जून से होटल को दोबारा खोलने की तैयारी है। इस सप्ताह सेकेंड सेटरडे और संडे की छुट्टी के चलते वीकेंड पर सैलानियों की आमद में और अधिक इजाफे की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें