फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में 22 साल बाद पड़ी रिकॉर्ड सर्दी, 1997 में चली थी खून जमा देने वाली शीतलहर

Thu, 02 Jan 2020 03:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी शिमला में 22 साल बाद रिकॉर्ड सर्दी पड़ रही है। केलांग में भी 10 साल बाद सबसे कम न्यूनतम पारा दर्ज किया गया है। दिसंबर में शिमला का औसत न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साल 1997 में औसत न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में औसत अधिकतम तापमान भी 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बीते बीस साल में यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। शिमला में सबसे कम अधिकतम तापमान साल 1986 में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में भी दस साल बाद सबसे कम न्यूनतम पारा रिकॉर्ड हुआ है। 17 दिसंबर को केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले साल 2009 में 25 दिसंबर को न्यूनतम पारा माइनस 13.2 डिग्री रहा था। दिसंबर 2019 में केलांग का औसत न्यूनतम तापमान माइनस 9.9 डिग्री भी दस साल बाद सबसे कम रहा। कल्पा में अधिकतम तापमान साल 1993 के बाद साल 2019 में सबसे कम रहा है। दिसंबर 2019 में कल्पा में औसत अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री रहा।

4 of 5
हिमाचल में 15 साल बाद दिसंबर में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं। प्रदेश में एक अक्तूबर से 31 दिसंबर 2019 तक सामान्य से 33 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। साल 2004 के बाद दिसंबर में हुई बारिश सामान्य से अधिक रही है। 2004 के दिसंबर में सामान्य से पांच फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी। लाहौल-स्पीति जिले को छोड़ शेष सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में दिसंबर 2019 में पांच साल बाद अच्छी बर्फबारी हुई है। 2019 में दिसंबर में शिमला में 20.3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। साल 2014 में 38.1 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी। उधर, कल्पा में दिसंबर में 40.5 सेंटीमीटर, कोठी में 111, केलांग में 32.5, मनाली में 22, गोंदला में 74, पूह में 7 और खदराला में 84 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें