फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए 20 दिन बाद खुले अटल टनल रोहतांग के द्वार, बर्फ से लदीं वादियों के कर सकेंगे दीदार

Thu, 28 Jan 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 5
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग के द्वार सैलानियों के लिए फिर खुल गए हैं। करीब 20 दिन बाद हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने पर्यटकों को घाटी में प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। बीती छह जनवरी को अटल टनल के दोनों छोर और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने सात जनवरी को सुरंग को सैलानियों के लिए बंद कर दिया था। इससे सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। 
विज्ञापन

2 of 5
अटल टनल का नार्थ पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
 अब प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर पर्यटकों को तय समय में घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी है। अब सैलानी कुछ ही समय में अटल टनल होकर लाहौल पहुंच सकेंगे। वे लाहौल में चल रहे स्नो फेस्टिवल का भी आनंद ले सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
अटल टनल - फोटो : अमर उजाला
साथ ही पर्यटकों को लाहौल की संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। घाटी के कारोबारियों को भी पर्यटन गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति पंकज राय ने कहा कि गुरुवार से पर्यटकों को अटल टनल से जाने की अनुमति दी गई है। 

4 of 5
अटल टनल का नार्थ पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक वाहनों को सुबह 10 से 11 और दोपहर 12 से 3 बजे तक अटल टनल से भेजा जाएगा। चार बजे पर्यटकों को लौटना होगा। 11 से 12 बजे तक टनल रखरखाव के चलते पहले की तरह एक घंटा बंद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिस्सू। - फोटो : अमर उजाला
सिस्सू, केलांग, उदयपुर और जिस्पा सहित लाहौल में होटल व होम स्टे की बुकिंग दिखाने वाले पर्यटकों को लाहौल की तरफ भेजा जाएगा। अन्य सैलानियों को शाम को सिस्सू से मनाली लौटना होगा। पर्यटकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सिस्सू हेलीपैड में की गई है। पर्यटक सड़क के किनारे गाड़ी पार्क नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें