इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने जहां जिले के विभिन्न शक्तिपीठों के दर्शन किए हैं, वहीं यहां की हसीन वादियों का भी दीदार किया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। करीब 15 सेकेंड के इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने धर्मशाला के कैंची मोड़ और वहां से दिखने वाली धौलाधार की पहाड़ियों को उतारा है। इसके अलावा शिल्पा ने श्री चामुंडा मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर पहुंच कर भी कई वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं, जिन्हें लाखों लोगों ने लाइक और कमेंट किए हैं।