फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली पहुंचे अजय देवगन, तब्बू और जिमी शेरगिल, एक माह चलेगी शूटिंग

Tue, 14 Aug 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
विज्ञापन
1 of 5
मिनी बॉलीवुड मनाली में फिल्म यूनिटों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुपरस्टार अजय देवगन प्राइवेट जेट से भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वे मनाली के करीब 14 मील में स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के स्पेन रिजॉर्ट पांच सितारा होटल पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
यहां होटल मैनेजमेंट ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कुछ देर तक होटल में रुकने बाद अजय इस होम प्रोडक्शन फिल्म के लिए रायसन में लगाए गए सेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन का साथ देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू और अभिनेता जिमी शेरगिल बुधवार को ही सड़क मार्ग से मनाली पहुंच गए हैं। तब्बू और जिमी पर रायसन में कुछ सीन फिल्माए गए हैं, जबकि अजय देवगन भी सेट का मुआयना करने पहुंचे।

4 of 5
उन्होंने इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लेखक लव रंजन से कहानी में बदलाव को लेकर चर्चा की। फिल्म के निदेशक अकीव कर ने भी अजय के सुझाव का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, अपने चहेते स्टार अजय को देखने की लिए उमड़ी भीड़ के उत्साह को देखकर अजय देवगन ने भी गर्मजोशी के साथ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अजय देवगन लगातार एक माह तक मनाली में ही शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें