फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में नौकरी का मौका, क्लर्क के 8653 पद भरेंगे

Sun, 14 Apr 2019 03:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका है। बैंक मे क्लर्कों के 8653 पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों को भरने के लिए बैंक ने न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन निर्धारित की है। वहीं आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
आरक्षित वर्ग में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पांच साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन साल, पीडब्ल्यूडी सामान्य वर्ग को दस साल, पीडब्ल्यूडी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 15 और ओबीसी वर्ग को 13 साल की आयु सीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
बैंक की ओर से सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 750 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए 125 रुपये फीस निर्धारित की है। अभ्यर्थियों का चयन प्री और मेन परीक्षा के बाद होगा।

4 of 5
फाइल फोटो
प्री एग्जाम में 100 अंक के वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे औैर मेन परीक्षा में 190 प्रश्न 200 अंक के होंगे। अभ्यर्थियों की प्री परीक्षा जून माह में होगी। इसका परिणाम जुलाई माह में निकलेगा। जबकि मेन परीक्षा 10 अगस्त को होगी। साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम सितंबर माह में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
किस श्रेणी में कितने पद- इसमें सामान्य वर्ग के 3646, अनुसूचित जाति के 1357, अनुसूचित जनजाति के 793, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1950, इडब्ल्यूएस के 847 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें