शिमला के मेहली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अचानक मलबा गिरने से तीन मजदूर जिंदा दब गए है। फिलहाल तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
शिमला में हादसा, दो सगे भाईयों समेत दबे 3 मजदूर, तस्वीरें
2 of 8
जानकारी के अनुसार गुसाण में शनिवार शाम तीनों मजदूर भवन के पिल्लर
के लिए गढ्ढे कर रहे थे। कुल छह मजदूर करीब 15 फुट गहरी खाई में उतरकर
पिल्लर के लिए गढ्ढे खोद रहे थे।
विज्ञापन
शिमला में हादसा, दो सगे भाईयों समेत दबे 3 मजदूर, तस्वीरें
3 of 8
इसी बीच अचानक ऊपर से मलबा खिसकने
का आभास हुआ। इस पर एक मजदूर ने शोर मचाया जिसके चलते तीन मजदूर सुरक्षित
सीढ़ी से होकर बाहर सुरक्षित निकल गए मगर देखते ही देखते ऊपर से टनों के
हिसाब से मलबा शेष तीनों मजदूरों पर गिर गया।
शिमला में हादसा, दो सगे भाईयों समेत दबे 3 मजदूर, तस्वीरें
4 of 8
तीनों मजदूर उसमें दब गए। मजदूरों ने अफरातफरी में इसकी सूचना पुलिस, अग्निशमन और 108 आपात एंबुलेंस सेवा को भी दी।
विज्ञापन
शिमला में हादसा, दो सगे भाईयों समेत दबे 3 मजदूर, तस्वीरें
5 of 8
इस
पर छोटा शिमला से पुलिस और अग्निशमन केंद्र से उप अग्निशमन अधिकारी डीसी
शर्मा की अगुवाई में बचाव दल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचा। बचाव दल ने
करीब तीन घंटे तक मिट्टी को टोकरों से बाहर निकाला और दबे तीनों मजदूरों के
शव निकाले।
विज्ञापन
शिमला में हादसा, दो सगे भाईयों समेत दबे 3 मजदूर, तस्वीरें
6 of 8
मृतक मजदूरों की पहचान अजय साहनी, अनिल साहनी, मिथलेश
निवासी खदवाड़ा बिहार के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों
की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिमला में हादसा, दो सगे भाईयों समेत दबे 3 मजदूर, तस्वीरें
7 of 8
मकान के निर्माण के लिए पिलर के गढ्ढे में दब जाने से मौके पर पहुंचे उनके परिजन रोते बिलखते रहे। कुछ लोग अपने
साथियों की मदद के लिए मलवे के ढेर को टोकरों में भरकर बाहर निकाल रहे थे।
शिमला में हादसा, दो सगे भाईयों समेत दबे 3 मजदूर, तस्वीरें
8 of 8
खाई में उतरकर ऊपर से मलबा गिरने के बने खतरे के बावजूद छोटा शिमला थाना से अधिकारी डीसी शर्मा की अगुवाई में गए जवानों जोगेंद्र, राजीव कुमार दीप राम, चालक रोशन लाल, ललित ने दबे शवों को बाहर निकाला।