फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटने निकला था, टेबल के नीचे पकड़ा गया, लाइव तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल पुलिस की मुस्तैदी ने ऊना में बैंक चोरी की एक बड़ी वारदात को टाल दिया। शातिर जैसे ही पंजाब नेशनल बैंक में दाखिल होकर वारदात को अंजाम देने लगा कि रंगे हाथ पकड़ा गया। आइए जानते हैं कैसे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा...
विज्ञापन

बैंक लूटने निकला था, टेबल के नीचे पकड़ा गया, लाइव तस्वीरें

2 of 7
पुलिस के अनुसार आरोपी रक्कड़ कॉलोनी स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में शुक्रवार देर रात सेंधमारी करने आया था। इसके लिए इसने बैंक की पिछली दीवार में लगी खिड़की के ग्रिल को तोड़ दिया और अंदर घुस गया।
विज्ञापन

बैंक लूटने निकला था, टेबल के नीचे पकड़ा गया, लाइव तस्वीरें

3 of 7
यहां उसने जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक कटर से बैंक की चेस्ट को काटने का प्रयास किया, बैंक में लगा अलार्म बज गया।

बैंक लूटने निकला था, टेबल के नीचे पकड़ा गया, लाइव तस्वीरें

4 of 7
इससे शातिर घबरा कर मौके पर ही टेबल के नीचे छिप गया। मौके पर सिक्योरिटी सिस्टम के माध्यम से बैंक मैनेजर को मेसेज चला गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

बैंक लूटने निकला था, टेबल के नीचे पकड़ा गया, लाइव तस्वीरें

5 of 7
सूचना मिलते ही डीएसपी कुलविंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने शातिर को बैंक के अंदर ही दबोच लिया। शातिर युवक की पहचान अमरजीत (37) निवासी पंजेटा, थाना पनेड़ी जिला पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बैंक लूटने निकला था, टेबल के नीचे पकड़ा गया, लाइव तस्वीरें

6 of 7
पुलिस ने युवक से एक बाइक, एक इलेक्ट्रॉनिक कटर और अन्य सामान को कब्जे में लिया है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अमरजीत शुक्रवार देर रात रक्कड़ कॉलोनी स्थित पीएनबी बैंक के पास पंजाब नंबर की बाइक में सवार होकर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक लूटने निकला था, टेबल के नीचे पकड़ा गया, लाइव तस्वीरें

7 of 7
डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अलार्म की सूचना मिलते ही बैंक में पहुंच कर शातिर को दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि वारदात में और कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें