हिमाचल के चंबा जिले में चंबा-भरमौर मार्ग पर एक चलती कार पर अचानक भारी-भरकम चट्टान आ गिरी, जिससे कार में बैठे दंपति बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जबकि दो अन्य सवारों ने कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सभी फोटो: चंबा ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें देखकर फटी की फटी रह जाएंगी आंखें
2 of 4
आसपास मौजूद लोगों ने घटना के तुरंत बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी धरवाला ले जाया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। हादसे में घायल हुई महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के सिर पर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान वीरेंद्र गुप्ता व उसकी पत्नी नीनू गुप्ता निवासी चंबा शहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तस्वीरें देखकर फटी की फटी रह जाएंगी आंखें
3 of 4
गाड़ी बकाणी के पास पहुंची तो पहाड़ से चट्टान को खिसकता देख दोनों सवारों ने गाड़ी से छलांग लगा दी। जबकि दंपति अपनी सुरक्षा के लिए कुछ कर पाता इससे पूर्व ही चट्टान उनकी गाड़ी पर आ गिरी। इससे दोनों दोनों को चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह चट्टान घटना स्थल से ठीक ऊपर निर्माणाधीन सड़क से लुढ़क कर आई थी। चट्टान कार के एक किनारे पर आकर थम गई। चट्टान के गिरने से गाड़ी चकनाचूर हो गई है।