फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी से 198 सड़कें ठप, हिमखंड गिरने का खतरा, माइनस में पांच शहरों का पारा

Wed, 22 Jan 2020 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद हिमाचल में धूप खिलते ही पांच जिलों में हिमखंड गिरने का खतरा बन गया है। कुल्लू, लाहौल और किन्नौर जिले, चंबा व मंडी के ऊपरी इलाकों में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिनों भी इन क्षेत्रों में दर्जनों हिमखंड गिर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बुधवार को धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। बुधवार को इस साल में पहली बार जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ के लिए उड़े हेलीकॉप्टर में दो मरीजों समेत 33 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिले लाहौल के लिए बुधवार को हेलीकॉप्टर उड़ानें बहाल हो गई हैं। इससे विभिन्न हेलीपैडों में फंसे करीब 22 मरीजों को राहत मिली हालांकि, जिले में सड़कें अभी भी बाधित हैं। दुश्वारियों से जूझ रहे कुल्लू घाटी के लोगों ने बुधवार को राहत की सांस ली। जनवरी में अभी तक बर्फबारी और बारिश से जिला का जनजीवन अस्तव्यस्त है।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-305 के साथ जिला में 50 से अधिक सड़कों पर बस सेवा ठप है। बुधवार को किलाड़ से चंबा के लिए साल की पहली उड़ान हुई। सिविल अस्पताल किलाड़ से रेफर दो मरीजों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण सड़कें अभी भी बंद हैं। उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
 24 और 25 जनवरी को दोबारा मौसम खराब होने के आसार हैं। इसके बाद 26 और 27 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। जबकि 28 जनवरी को मध्यम और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस जवानों के जोश और कदमताल से 10283 फीट ऊंचाई पर मानों बर्फ में गर्माहट आ गई। केलांग में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की रिहर्सल चल रही है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस की परेड होगी। माइनस 10  डिग्री तापमान में पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस स्वयंसेवी, स्काउटस एंड गाइड और केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी बुधवार से गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल में जुट गए हैं।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग    -10.3
कल्पा    -5.1
डलहौजी    -3.6
कुफरी    -3.4
मनाली    -2.6
शिमला    1.2
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, हमीरपुर में 20.2, कांगड़ा में 20.1, बिलासपुर में 20.0, सुंदरनगर में 19.1, नाहन में 18.1, सोलन में 18.0, भुंतर में 17.4, चंबा में 14.5, शिमला में 12.3, धर्मशाला में 8.8, डलहौजी में 5.9, कल्पा में 3.6 और केलांग में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें