टीजीटी के 393 पदों की बैचवाइज भर्ती का परिणाम इस सप्ताह निकलने की संभावना है। इन दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्टेट मेरिट फाइनल करने में जुटा हुआ है। करीब एक महीने पहले इन पदों के लिए शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग की थी। टीजीटी के 172 पद मेडिकल, 96 पद नॉन मेडिकल और 125 पद आर्ट्स श्रेणी से भरे जाने हैं। आर्ट्स और नॉन मेडिकल के सभी पद एक्स सर्विसमैन के वार्ड्स के लिए आरक्षित हैं। मेडिकल में इस वर्ग के लिए 40 पद आरक्षित किए गए हैं।