फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1073 कांस्टेबल भर्ती: याद रखें ये 8 बातें, वरना रद्द हो जाएगा आपका फॉर्म

Tue, 04 Jul 2017 04:34 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। पुलिस विभाग में 1073 पद भरे जा रहे हैं। मगर फॉर्म भरते वक्त इन आठ बातों का आपको ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 9
सिर्फ 12वीं पास या इससे अधिक पढ़े लिखे युवा ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई भर्ती अधिसूचना में 778 पुरुष कांस्टेबल, 100 चालक पुरुष कांस्टेबल और 195 महिला कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती होने जा रही है।
विज्ञापन

3 of 9
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी रोजगार केंद्र में पंजीकरण होना चाहिए। आवेदन जमा करने के समय उसका हिमाचली बोनाफाइड भी अनिवार्य है। ये दोनों ही प्रमाण पत्र आवेदक के पास होने चाहिए।

4 of 9
आयुसीमा 18 से 23 साल तय की गई है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 18 से 25 साल आयुसीमा होगी। ऊपरी और निचली उम्र तय करने के लिए उम्र की गणना एक जुलाई 2017 की तिथि से होगी।
विज्ञापन

5 of 9
आवेदन करने वाले युवाओं को 140 रुपए प्रोसेसिंग फीस भी भरनी होगी। आरक्षित वर्ग के लिए 35 रुपए फीस होगी। ये फीस डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ के तौर पर संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक के नाम पर देय होगी।
विज्ञापन

6 of 9
युवाओं को 21 जुलाई शाम पांच बजे तक अपने जिलों के पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों में अपने आवेदन जमा करवाने होंगे। ये आवेदन विभाग की ओर से जारी तय फॉर्म पर ही भरने होंगे।
विज्ञापन

7 of 9
ग्राउंड टेस्ट के तौर पर युवाओं को 1500 मीटर की रेस 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 800 मीटर रेस 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी। पुरुष के लिए हाई जंप 1.25 मीटर जबकि महिलाओं के लिए 1 मीटर होगा। लंबी कूद पुरुषों के लिए 4 मीटर जबकि महिलाओं के लिए 3 मीटर रहेगी।

8 of 9
इस बार शारीरिक शिक्षा परीक्षा को भी क्वालिफाइंग नेचर का रखा जाएगा। लिखित परीक्षा 80 अंकों की होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट 60 मिनट का होगा। इसमें उत्तीर्ण करने वाले युवा ही चयन के पात्र होंगे। इंटरव्यू पर अभी संश्य है और इसकी जानकारी बाद में भी युवाओं को दी जाएगी।
विज्ञापन

9 of 9
जिलावार पदों की संख्या और शारीरिक मापदंड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की वेबसाइट www.hppolice.gov.in पर सूचना ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें