फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST की मार: शिमला में महंगी होने वाली है ये चीज, रहें तैयार

Tue, 04 Jul 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिल्स क्वीन शिमला में अब जीएसटी का असर देखने को मिलने वाला है। सैलानियों के साथ साथ शिमला शहर के लोगों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। आइए जानते हैं क्या महंगा होने वाला है-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जीएसटी लागू होने के बाद शहर की पार्किंगों में वाहन पार्क करना भी महंगा हो जाएगा। हालांकि, अभी शहर की पार्किंगों में जीएसटी के हिसाब से फीस की वसूली नहीं की जा रही है, लेकिन जब प्रबंधक इसे लागू करेंगे तो फीस में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

3 of 6
पहले जहां टैक्स मिलाकर दो घंटे के लिए तीस रुपये लगते थे। जीएसटी की 18 फीसदी की दरें लागू होने के बाद यह फीस 36 रुपय हो जाएगी।  चार घंटे के लिए तय की गई 50 रुपये दरें भी 18 फीसदी जीएसटी लागू हो जाने पर 59 रुपये हो जाएगी।

4 of 6
नगर निगम ने भी अपनी पार्किंगों में अभी नई दरें लागू नहीं की हैं। इसकी तैयारी चल रही है। साफ है कि शहर में नगर निगम की पार्किंग की दरें भी जीएसटी की मार से दूर नहीं रहेंगी। इससे स्थानीय लोगों के अलावा शिमला आने वाले पर्यटकों की जेब और हल्की होगी। आगे जानें रोपवे की फीस कितनी होगी-
विज्ञापन

5 of 6
नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी का कहना है कि फिलहाल नगर निगम की ओर से संचालित की जा रही पार्किंगों में फीस की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जीएसटी एक जुलाई से लागू हो गया है तो जल्द इस पर बैठक कर टैक्स की दरें लागू किए जाने पर फैसला ले लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पार्किंग फीस भी बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं, जोधा निवास से जाखू तक बने रोप-वे की मौजूदा दरों में जीएसटी लागू होने के बावजूद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ये दरें पहले की तरह रखी गई हैं। इससे पर्यटक और स्थानीय लोगों पर फिलहाल कोई टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। रोप-वे की दरों में जीएसटी से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें कोई बदलाव जल्द किए जाने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें