फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 10 निगमों-बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त

Thu, 18 Oct 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवरात्र पर दुर्गाष्टमीके दिन भाजपा के दस नेताओं की निगम -बोर्डों में ताजपोशी कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार निगमों-बोर्डों मेें एक अध्यक्ष और नौ उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। शिमला जिले से गणेश दत्त को हिमफेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

3 of 11
लोकसभा चुनाव से पहले की गईं इन नियुक्तियों  में पार्टी को मजबूती देने के मद्देनजर क्षेत्रीय और सियासी खेमों में भी संतुलन साधने का पूरा प्रयास किया गया है। ऊना जिले से पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा को हिमुडा हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

4 of 11
हमीरपुर के नादौन से पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री को एचआरटीसी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 11
ऊना के हरोली से राम कुमार को राज्य औद्योगिक विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ने धूमल और शांता खेमों के अलावा आरएसएस एवं एबीवीपी से जुड़े लोगों को भी इन आहेदों के जरिए सरकार में जगह दी गई है।
विज्ञापन

6 of 11
सिरमौर जिले के शिलाई से पूर्व विधायक बलदेव तोमर  हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
कुल्लू जिले से राम सिंह को एचपीएमसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

8 of 11
किन्नौर जिले से सूरत नेगी को वन निगम का उपाध्यक्ष तैनात किया गया है।

9 of 11
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थामने वाले निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान की सामान्य उद्योग निगम (जीआईसी) के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।

10 of 11
सोलन जिले से दर्शन सैनी को हिमाचल जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन

11 of 11
शिमला से रूपा शर्मा को पहली बार बने सक्षम गुड़िया बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें