आईसीसी वुमन टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम की खिलाडियों की टक्कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की महिला खिलाड़ियों से हुई। टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का 18वां मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 13 अक्टूबर को शाम 7:30 पर खेला गया। ये मैच टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये सेमीफाइनल मैच था।
हालांकि भारत आस्ट्रेलियाई टीम से सेमीफाइनल मैच में हार गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ नौ रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां पचासा है।
आइए जानते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दमदार महिला खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी दमदार पारी खेली।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 -
प्लेइंग-11 महिला खिलाड़ी इस प्रकार है- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर। आईए इनके बारे में जानते हैं