फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Story: कई मुश्किलों के बाद भी नहीं मानी हार, तीसरी बारी में निकाला यूपीएससी, ऐसा है अपाला मिश्रा का सफर

Tue, 12 Sep 2023 01:12 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Apala Mishra IAS - फोटो : Amarujala
UPSC Success Story: यूपीएससी की परीक्षा को पास करना लगभग हर अभ्यर्थी का सपना होता है। देश की कठिन परीक्षाओं में इसका नाम शामिल किया जाता है। अभ्यर्थी दिन रात मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी करते हैं। तब जाकर कहीं इसके सफल परिणाम सामने आते हैं। हालांकि, कई बार दिन रात की मेहनत भी साथ नहीं देती और नाकामी का सामना करना पड़ता है। फिर दो से तीसरी बार में जाकर कहीं इसे पास किया जाता है। ये उन लोगों के लिए अधिक मुश्किल होता है, जो एक प्रोफेशन में होकर प्रशासनिक सेवा में शामिल होने की दिशा चुनते हैं। लेकिन आईएएस अपाला मिश्रा ने ये कर दिखाया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर डेंटिस्ट से आईएएस बनने के पीछे का क्या कारण रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
Apala Mishra IAS - फोटो : Social Media
आर्मी फैमिली से हैं ताल्लुक 
आईएएस अपाला मिश्रा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली हैं। हालांकि, वह मूल रूप से बस्ती जिले की हैं। उनके पिता का नाम अमिताभ मिश्रा है। वह सेना में कर्नल की पोस्ट से रिटायर हैं। अपाला मिश्रा का भाई अभिलेख मिश्रा आर्मी में मेजर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Apala Mishra IAS - फोटो : Social Media
कहां से पूरी की है पढ़ाई?
उन्होंने अपनी दसवीं की पढ़ाई देहरादून से की है। इसके बाद 11वीं व 12वीं की परीक्षा रोहिणी दिल्ली से की। अपाला मिश्रा ने आर्मी कॉलेज से बीडीएस पास किया और डेंटिस्ट की डिग्री हासिल की। डेंटिस्ट की डिग्री हासिल करने के बाद भी अपाला मिश्रा का सपना कुछ और था। वह समाज की सेवा करना चाहती थी। इसलिए इसी बात को अपना लक्ष्य बनाते हुए अपाला ने प्रशासनिक अफसर बनने की ठान ली। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी प्रैक्टिस नहीं की बल्कि यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 

4 of 6
Apala Mishra IAS - फोटो : Social Media
सफलता के साथ इंटरव्यू में पाए अच्छे अंक
साल 2018 में पहली बार वह यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुईं, हालांकि पहले प्रयास में अपाला की कोशिश कामयाब नहीं रही। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपने सपनों को साकार करने का लक्ष्य बनाने वाली अपाला मिश्रा ने हार न मानते हुए तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। हालांकि, इस बार उन्होंने परीक्षा में पास होने के साथ-साथ इंटरव्यू में अच्छे अंक हासिल किए थे। उन्होंने साक्षात्कार में 215 नंबर हासिल की थी। इसके साथ ही एग्जाम में उन्होंने 9वीं रैंक प्राप्त की थी।
विज्ञापन

5 of 6
Apala Mishra IAS - फोटो : Social Media
क्रिएटिव राइटर भी डॉ. अपाला मिश्रा
डॉ. अपाला मिश्रा की मां अल्पना मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय की हिंदी फैकल्टी में प्रोफेसर हैं। वह आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की नातिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Apala Mishra IAS - फोटो : Social Media
अपाला मिक्षा ने डेंटिस्ट्री में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। इसके साथ ही वह एक क्रिएटिव राइटर भी हैं। साहित्य अकादमी से उनकी अंग्रेजी का एक कविता संग्रह प्रकाशित हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें