Asha Bhosle: संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली आशा भोसले वर्सटाइल आवाज के लिए जानी जाती हैं। सुरों की सरताज आशा भोसले कई वर्षो से अपनी आवाज के जादू से हम सभी का मन मोह रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। संगीत की जब-जब बात होगी, तब-तब आशा भोसले का नाम लिया जाएगा। आशा भोसले संगीतकारों के लिए एक आइडल है। जब भी कोई संगीत की दुनिया में कदम रखता है, वह उनकी तरह गाने का प्रयास करता है और करें भी क्यों न आज भी उनकी आवाज हमारी रूह तक पहुंचती हैं। आशा भोसले ने 'प्यार हमारा अमर रहेगा', 'चंदा मामा दूर के' और 'धूप में निकला न करो रूप की रानी' जैसे एवरग्रीन गानों को अपनी आवाज दी हैं। इसी कड़ी में आइए आशा भोसले के जीवन से जुड़ी बातों को जान लेते हैं।