फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anusha Srinivasan: कौन हैं अनुषा श्रीनिवासन, जिन्हें सूरज बड़जात्या ने कहा- मेरी सारी फिल्में आप करेंगी

Wed, 20 Dec 2023 09:37 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
anusha srinivasan iyer - फोटो : Social Media
महिला सशक्तिकरण की बात करते समय उन महिलाओं की चर्चा करना बहुत आवश्यक हो जाता है जो समाज को जीने का नया नजरिया देती हैं, समाज में सकारात्मकता का संचार करती हैं जिससे दूसरी महिलाओं को भी कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। शक्ति के आज के इस अंक में हम बात कर रहे हैं, अनुषा श्रीनिवासन अय्यर की। जर्नलिज्म से लेकर खेल, जानवरों से मोहब्बत से लेकर क्राइम पेट्रोल जैसे चर्चित कार्यक्रमों को लिखने वाली अनुषा की जिंदगी महिलाओं के लिए काफी प्रेरणादायक है। 

अनुषा वैसे तो कई क्षेत्रों में काम करने को लेकर चर्चा में रही हैं, पर उन्हें बेहद खास बनाता है उनका जानवरों से प्यार। इन्हें सोशल मीडिया पर 'अनाथ जानवरों की मां' के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें सड़क पर असहाय अवस्था में जो भी जानवर दिख जाते हैं वो उन्हें पालती हैं बिल्कुल परिवार की तरह। इस समय उनके पास ऐसी ही 80 बिल्लियां और 15 कुत्ते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
anusha srinivasan iyer - फोटो : Social Media
अनाथ जानवरों की मां

अनुषा कहती हैं, जब आप किसी चीज से प्यार करते हैं, तो आप हमेशा उसके लिए समय निकालते हैं। सभी के लिए ये जरूरी है, मैं हमेशा से ऐसी ही रही हूं। आंखें फूटी या टूटी टांग और हड्डियों के साथ जानवर अगर बेघर दिखते हैं तो उन्हें मैं घर ले आती हूं, उनकी सेवा की जाती है और फिर वो हमारे घर के सदस्य बन जाते हैं।

जानवरों से मैंने माफ करना, जीवन में आगे बढ़ना सीखा है। लोग इनके साथ क्या कुछ नहीं करते, लेकिन ये उन्हें माफ कर देते हैं। ये भाव सिर्फ इन्हीं जानवरों में ही होता है।
विज्ञापन

3 of 4
anusha srinivasan iyer - फोटो : Social Media
पत्रकारिता से लेकर खेल तक की सफर

अनुषा के परिवार में शुरुआत से ही लिखने-पढ़ने का माहौल रहा था। पापा पब्लिकेशन हाउस में काम करते थे, उन्हें देखते-देखते अनुषा की रुचि अखबारों की तरफ बढ़ी। बाद में भाई-बहन दोनों ने पत्रकारिता को प्रोफेशन के रूप में चुना।

पत्रकारिता के साथ-साथ अनुषा की रुचि खेलों में भी खूब रही है। वो नेशनल लेवल पर भी खेल चुकी हूं। राज्य स्तर पर बास्केट बॉल और नेशनल लेवल पर हैंड बॉल खेलने वाली अनुषा खेल पत्राकरिता में पहचान रखती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
anusha srinivasan iyer - फोटो : Social Media
सूरज बड़जात्या ने दिया आशीर्वाद

खेल-पत्रकारिता के साथ अनुषा ने कई मशहूर टीवी शोज जैसे क्राइम पेट्रोल, परछाइयां में लेखन किया। अनुषा एक इंटरव्यू में बताती हैं, निर्देशक सूरज बड़जात्या ने मेरा काम देखा और बहुत खुश हुए। इतना ही नहीं उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे कहा आप जब इंडिपेंडेंट हों तो मेरी सारी फिल्में आप ही करेंगी। मशहूर फिल्म ‘विवाह’ में सूरज बड़जात्या के प्रोडक्शन के लिए काम भी किया।

अनुषा जैसी सशक्त महिलाएं, इस समाज के लिए प्रेरणा हैं और अन्य महिलाओं को जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें