महिलाओं की सुरक्षा आज का एक अहम सवाल है क्योंकि पिछले कुछ सालों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। ऐसे में जरूरत है कि महिलाएं जब भी घर से बाहर निकलें तो अपनी सुरक्षा का इंतजाम साथ रखें क्योंकि रात के समय अक्सर टैक्सी या कैब लेते समय उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ जाती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल में रखे ये ऐप आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से ऐप हैं जो महिलाओं को अपने मोबाइल में जरूर रखने चाहिए।