फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: साइड नहीं देने की बात पर समुदाय विशेष के युवकों ने सरकारी बस को रोका, परिचालक को लात-घूंसों से पीटा

Sat, 16 Jul 2022 08:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

साइड नहीं देने की बात समुदाय विशेष के युवकों ने सरकारी बस को रोका 
विज्ञापन
1 of 3
बस परिचालक के साथ की मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शनिवार को समुदाय विशेष की बस्ती के युवकों ने परिचालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। युवकों ने बस में घुसकर उस पर लात, घूंसे और थप्पड़ बरसाए। बस में मौजूद सवारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। युवकों के हमले से बस में बैठी युवतियां और महिलाएं बुरी तरह घबरा गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
बस में घुस आए हमलावर युवक। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मामला निंबाहेड़ा कोतवाली थाना इलाके का है। राजस्थान परिवहन बस चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। बस समुदाय विशेष बहुल निंबाहेड़ा कच्ची बस्ती से गुजरी तो साइड नहीं देने की बात पर युवकों ने बस को रुकवाया लिया। इसके बाद परिचालक लाजपत सिंह के साथ जमकर मारपीट करने लगे। इस दौरान बस में मौजूद सवारियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बस के परिचालक लाजपत सिंह ने दर्ज कराया केस। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बस में बैठी स्कूली बच्चियां और महिलाएं भयभीत हो गईं। काफी देर मारपीट करने के बाद समुदाय विशेष के युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद बस के परिचालक लाजपत सिंह ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने मारपीट का एक वीडियो भी पुलिस को सबूत के तौर पर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें